{"title":"Crime Fiction","description":"","products":[{"product_id":"9788197664571","title":"Lucknow Arey tauba | लखनऊ अरे तौबा By Alok Mishra","description":"\u003cp\u003eलखनऊ जितना नवाबों के लिए जाना जाता है उतना ही शायरों के लिए भी। पर उस दिन के बाद ये शहर टैक्सी ड्राइवर शरद सिंह के लिए भी जाना जाने लगा । क़िस्मत ने ऐसा खेल खेला कि इस एक अकेले के पीछे शायराना शहर के सारे धुरंधर पड़ गये । जैसे चाहने वाले मीर की कब्र ढूढ़ते हैं वैसे मारने वाले शरद सिंह को ढूढ़ रहे थे । किसी ज़माने में इसी लखनऊ की गलियों में अपनी मोहब्बत के हाथों में हाथ डाले शरद नवाबों की तरह घूमता था । और अब हाल ये था कि जान बचाने के लिए मारा-मारा फिर रहा था । दिन जवानी के थे और दौर मुसीबतों का। वो वक़्त कुछ और था जब शरद किसी का जान-ए-जिगर हुआ करता था। अब जो थे वे जानी दुश्मन थे। बीते दिनों पिताजी शरद से लखनऊ छुड़वाना चाहते थे और शरद ने मना कर दिया था। पर हालात ने शरद को ऐसे मोड़ पे खड़ा कर दिया था कि वो हर साँस साँस में कह रहा था- लखनऊ अरे तौबा !\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639402754340,"sku":"9788197664571","price":249.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788197664571.jpg?v=1775287133"},{"product_id":"9788197664526","title":"Hashtag | हैशटैग By Gautam Rajrishi","description":"\u003cp\u003eकड़कती धूप-सा पिता । नर्म छाँव-सी माँ। एक सकुचाया-सा लड़का । एक धक-सी गोरी लड़की । और एक अजीब-सी प्रेम कहानी । एक ऐसी कहानी जिसमें प्रेम तो तरतीब से सिमटा हुआ है, लेकिन कहानी बेतरतीब-सी जाने कहाँ से कहाँ तक फैली हुई है ! # पटना साइंस कॉलेज के केमिस्ट्री लैब से लेकर देहरादून इंडियन मिलिट्री एकेडमी के चेटवुड परेड-ग्राउंड तक । # बिहार के विधान-सभा चुनाव से लेकर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक तक । # शाहरुख़ ख़ान की 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से लेकर सलमान ख़ान की 'सुल्तान' तक। कहानी, जो अपनी तरतीब सी बेतरतीबी में 'हमने कलेजा रख दिया- चाकू-की-नोक-पर' से उठती है तो फिर 'ऐसी-नज़र-से-देखा-उस- ज़ालिम ने चौक पर ही जाकर गिरती है।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639403016484,"sku":"9788197664526","price":249.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788197664526.jpg?v=1775214087"},{"product_id":"9789348497000","title":"Maut Bulati hai  | मौत बुलाती है By Satya Vyas","description":"\u003cp style=\"text-align: left;\"\u003eहुसैनगंज पुलिस को क्रिस्तानी कब्रिस्तान के बाहर एक लाश मिली है और रेलवे पुलिस को मंडावली रेलवे ट्रैक पर दूसरी लाश। क़ातिल आला दर्जे का शातिर है। वह दो अलग-अलग दायरे में काम करनेवाली पुलिस को आपस में उलझा देता है। और समस्या केवल यही नहीं है। यह भी है कि एक लाश के साथ तीन हाथ है।कौन मजलूम है और कौन मुजरिम। कौन मक़तूल है और कौन क़ातिल। अगर आप यह केस इंस्पेक्टर नकुल से पहले सुलझा पाते हैं तो सबसे पहले अपने दिमाग को ही शक के दायरे में खड़ा करें। क्योंकि फिर आप भी क़ातिल की तरह ही सोचते हैं।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639403442468,"sku":"9789348497000","price":249.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789348497000.jpg?v=1775289306"},{"product_id":"9789348497253","title":"Berozgaar Engineer aur Gungi Gun ka Insaaf | बेरोज़गार इंजिनियर और गूंगी गन का इंसाफ़ By Vishwas Sharma","description":"\u003cp\u003eबेरोज़गार इंजिनियर और गूंगी गन का इंसाफ़ | लेखक: विश्वास शर्मा दिल्ली की उमस भरी अगस्त–सितंबर की रातें, झिर-झिर बरसात और गलियों की घुटन… इन्हीं के बीच चलती है यह कहानी— एक बेरोज़गार इंजीनियर, एक क़ातिल और एक पुलिसवाले की। बाबू दिलवाला जेल से सिर्फ़ तीन घंटे के लिए बाहर आया—मनचंदा का क़त्ल करने। लेकिन वह कभी लौट नहीं सका। किसने मारा उसे? उसकी प्रेमिका बेबी ने, मनचंदा ने, या हमेशा इंसाफ़ करने वाली गूँगी गन ने? पाठक को रहस्य का आधा सिरा पहले मिल जाता है, मगर किरदार अपनी ही तलाश में उलझे रहते हैं। सचाई की परतें धीरे-धीरे खुलती हैं और हर पन्ना दिल्ली के मौसम, बरसाती अँधेरे और बेचैन कर देने वाले माहौल से सराबोर है। यह उपन्यास केवल अपराधकथा नहीं है—यह अपने दृश्यात्मक और घटनात्मक प्रभाव से किसी फ़िल्म की तरह अनुभव कराता है।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639407702308,"sku":"9789348497253","price":299.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789348497253.jpg?v=1774424635"},{"product_id":"9789347125133","title":"Informer | इनफॉर्मर By Gautam Rajrishi","description":"\u003cp\u003eवो एक भगोड़े आतंकवादी की पत्नी थी। वह एक शातिर राजनेता का बेटा था। वो कश्मीर के एक लोकप्रिय अख़बार की संवाददाता थी । वह भारतीय सेना का एक सख़्तजान पैरा कमांडो था । आर्टिकल 370 के हटने के बाद बदलते हुए कश्मीर की वादियों में उन दोनों की दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ने लगी, वो उसके लिए दुश्मनों के ठिकाने की ख़बर लाने लगी और वो उन दुश्मनों पर कहर बनकर टूटने लगा। फिर दोस्ती, मुहब्बत, जज़्बा, नैतिकता और समर्पण आपस में गड्डमड्ड होकर एक ऐसी कहानी को सामने लाए, जिसमें सही और ग़लत का भेद कर पाना ही नामुमकिन हो गया।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639408783652,"sku":"9789347125133","price":299.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789347125133.jpg?v=1775281613"},{"product_id":"gulabbas-गुल-अब्बास","title":"Gulabbas | गुल अब्बास By Vimal Chandra Pandey","description":"\u003cdiv id=\"bookDescription_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"bookDescription\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"bookDescription\" data-csa-c-slot-id=\"bookDescription_feature_div\" data-csa-c-asin=\"9347125857\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"hzrmwo-uxw23h-mynquz-cpyiao\" data-cel-widget=\"bookDescription_feature_div\"\u003e\n\u003cdiv data-a-expander-name=\"book_description_expander\" data-a-expander-collapsed-height=\"280\" class=\"a-expander-collapsed-height a-row a-expander-container a-spacing-base a-expander-partial-collapse-container\"\u003e\n\u003cdiv data-expanded=\"false\" class=\"a-expander-content a-expander-partial-collapse-content\"\u003e\u003cspan\u003eफूलों की नर्सरी में हत्या, डकैती और लूट की अनेक कथाएँ छुपी हुई हैं। भिनसार के वक़्त यहाँ से अपराध बहता हुआ आसपास के इलाक़े में पहुँचता है और वापस आकर फूलों की ओट छुप जाता है। एक दिन एक मासूम लड़की 'गुल अब्बास' के फूलों के बीज लिये वहाँ आती है। उसकी ख्वाहिश है कि इस चुप्पे लड़के की ज़िंदगी में सुंदर फूल खिलें । वक़्त आने पर ये फूल खिलते भी हैं लेकिन...\u003c\/span\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv id=\"globalStoreInfoBullets_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"globalStoreInfoBullets\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"globalStoreInfoBullets\" data-csa-c-slot-id=\"globalStoreInfoBullets_feature_div\" data-csa-c-asin=\"9347125857\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"6bbmuk-n8b9tm-ksj9kw-c9hqrp\" data-cel-widget=\"globalStoreInfoBullets_feature_div\"\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv id=\"buyingOptionNostosBadge_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"buyingOptionNostosBadge\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"buyingOptionNostosBadge\" data-csa-c-slot-id=\"buyingOptionNostosBadge_feature_div\" data-csa-c-asin=\"9347125857\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"ntpi9u-oqlfr7-xnt0i6-sw3y1b\" data-cel-widget=\"buyingOptionNostosBadge_feature_div\"\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv id=\"tellAmazon_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"tellAmazon\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"tellAmazon\" data-csa-c-slot-id=\"tellAmazon_feature_div\" data-csa-c-asin=\"9347125857\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"y7st3-xsm0xv-t1bdy5-a0vxr0\" data-cel-widget=\"tellAmazon_feature_div\"\u003e\n\u003cdiv class=\"celwidget c-f\" data-csa-op-log-render=\"\" data-csa-c-content-id=\"DsUnknown\" data-csa-c-slot-id=\"DsUnknown-8\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-painter=\"tell-amazon-desktop-cards\" data-csa-c-id=\"4twqcj-y6b199-gsoxc3-5vpcxe\" data-cel-widget=\"tell-amazon-desktop_DetailPage_7\"\u003e\n\u003cdiv id=\"CardInstance3OaL6xmoQpNwG0PRKM-qZQ\" data-card-metrics-id=\"tell-amazon-desktop_DetailPage_7\" data-acp-tracking=\"{}\" data-mix-claimed=\"true\"\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":53694700454180,"sku":"9789347125850","price":299.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789347125850.jpg?v=1777967341"}],"url":"https:\/\/unboundscript.com\/collections\/crime-fiction.oembed","provider":"Unbound Script","version":"1.0","type":"link"}