{"title":"Hindi Classics","description":"","products":[{"product_id":"9788119745739","title":"Kutte ki Kahani | कुत्ते की कहानी By Munshi Premchand","description":"\u003cp\u003eकुत्ते की कहानी मुंशी प्रेमचंद कल्लू कुत्ते के आश्चर्यजनक कारनामों की अनोखी कहानी। वह अपने संघर्ष, साहस, और चतुराई से अनेक बार लोगों की जान बचाता है। वह एक भाड़ में पैदा हुआ था। पंडित के याहाँ पला था लेकिन ब्रिटेन तक घूम आया। अख़बारों में उसकी ख़बरें छपती रहीं। फिर वह अपने उसी गाँव में लौट आया, जहाँ पैदा हुआ था। इसमें हास्य है, खौफ़ है, रोमांच है और जीवन के लिए ज़रूरी सीख भी।\u003c\/p\u003e","brand":"The Kid Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639392399652,"sku":"9788119745739","price":135.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788119745739.jpg?v=1774510011"},{"product_id":"9788119745371","title":"Munshi Premchand ki Baal Kahaniyan | मुंशी प्रेमचंद की बाल कहानियाँ By Munshi Premchand","description":"\u003cp\u003eमुंशी प्रेमचंद की बाल कहानियाँ झूरी के दोनों बैल- हीरा और मोती, बड़े मेहनती, आज़ाद ख़याल और स्वाभिमानी थे। गया गुल्ली-डंडा के खेल में तब तक हारता है जब तक खेलता नहीं। खेलने लगता है तो लोग दाँतों तले ऊँगली दबा लेते हैं। राजा का हाथी पागल नहीं था, उसे प्रेम, सम्मान और आज़ादी चाहिए। कल्लू कुत्ता तो कमाल है। ईदगाह का हामिद अपने चिमटे के साथ कहानियों का अमर किरदार है। मिट्टू एक बन्दर का नाम है, जो अपनी बुद्धिमत्ता से सबका दिल जीत लेता है।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"The Kid Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639394070820,"sku":"9788119745371","price":135.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788119745371_6b82dece-f948-4bfa-84fe-2bbfda8da1ba.jpg?v=1774855663"},{"product_id":"9788119745296","title":"Ramcharcha | रामचर्चा By Munshi Premchand","description":"\u003cp\u003eभगवान श्री राम की कथा बहुत पुरानी है और इसे बहुत से लोगों ने बहुत तरीक़े से कहा है। एक तरीका महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद का है और यह तरीका उन्होंने बच्चों के लिए विकसित किया है। उनके कहने का तरीका इतना सरल, कौतुकपूर्ण और जीवंत है कि जो लोग यह कथा जानते हैं, उन्हें भी पढ़ने में रस मिलेगा। मुंशी प्रेमचंद रामकथा के उन मार्मिक स्थलों को पहचानते हैं जो बच्चों के लिए रुचिकर और श्रेयस्कर दोनों हैं। लेकिन पढ़ते हुए यह ध्यान रखना ज़रूरी हैकि यह इतिहास या महाकाव्य नहीं, उपन्यास है।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Unbound Script","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639394922788,"sku":"9788119745296","price":224.1,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788119745296.jpg?v=1774863527"},{"product_id":"9789392088810","title":"Sadabahar Kahaniya Acharya Chatursen Shastri | सदाबहार कहानियाँ आचार्य चतुरसेन शास्त्री","description":"\u003cp\u003eआचार्य चतुरसेन शास्त्री ने हिंदी के ऐतिहासिक और सामाजिक उपन्यासों को नया प्रस्थान दिया। स्पष्ट विषय, युग विशेष का समर्थ चित्रण, संस्कृतनिष्ठ तथा आलंकारिक भाषा-शैली में के नाते अलग से पहचाने जाते हैं। वैशाली की नगरवधू, वयं रक्षामः, सोमनाथ जैसे उनके उपन्यासों ने उन्हें लोगों के ज़ेहन में अमर कर दिया। उन्होंने अनेक विधाओं में लेखन कार्य किया है, लेकिन उपन्यास और कहानियाँ ही उनकी प्रतिष्ठा का आधार हैं। यहाँ उनकी हर टेस्ट की कुछ श्रेष्ठ कहानियाँ दी जा रही हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eआशा है आपको पसंद आएँगी।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639395184932,"sku":"9789392088810","price":112.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088810.jpg?v=1774873347"},{"product_id":"9789392088759","title":"Sadabahar Kahaniya Arthur Conan Doyle | सदाबहार कहानियाँ","description":"\u003cp\u003eसर आर्थर कॉनन डॉयल, एक स्कॉटिश चिकित्सक और लेखक थे। जिन्हें ज्यादातर लोग जासूस शरलॉक होम्स के क़िरदार वाली उनकी कहानियों और प्रोफ़ेसर चैलेंजर के साहसिक कारनामों के लिए जानते हैं। लेकिन इसके अतिरिक्त उन्होंने विज्ञान कथा, ऐतिहासिक उपन्यास, नाटक, कविता आदि विधाओं में विपुल लेखन किया। पहली बार 1887 में उनके चार उपन्यासों में से पहले उपन्यास स्टडी इन स्कार्लेट का प्रकाशन हुआ। जिसमें शरलॉक होम्स और डॉ. वाट्सन के बारे में पचास से ज्यादा कहानियाँ थीं। उनका गढ़ा यह जासूस का किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग उसे वास्तविक व्यक्ति समझ लेते हैं और ख़ुद सर आर्थर कॉनन डायल को भूल जाते हैं। यहाँ शरलॉक होम्स के कुछ कारनामें दिए जा रहे हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eआशा है यह संकलन आपको पसंद आएगा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639395283236,"sku":"9789392088759","price":112.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088759.jpg?v=1774874003"},{"product_id":"9789392088827","title":"Sadabahar Kahnaiya Subhadra Kumari Chauhan | सदाबहार कहानियाँ सुभद्रा कुमारी चौहान","description":"\u003cp\u003eसुभद्रा कुमारी चौहान के काव्य-प्रभाव का पता लगाने का कोई वस्तुनिष्ठ तरीका होता तो पता चलता कि उनकी कविताएँ पढ़कर कितने ही लोग हँसते-हँसते जेल चले गए। लेकिन उनकी कहानियाँ उपेक्षित रह गयीं। उनकी कहानियों में ज़रूरी सामाजिक मसलों को जिस तरह उठाया गया है उसे देखने पर उनका मुकम्मल व्यक्तित्व उभरता है। यहाँ उनकी कुछ बेहतरीन कहानियाँ संकलित हैं। आशा है आपको पसंद आएँगे।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639395348772,"sku":"9789392088827","price":112.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088827.jpg?v=1774874151"},{"product_id":"9789392088582","title":"Sadabahar Kahaniyan Jack London | सदाबहार कहानियाँ जैक लण्डन","description":"\u003cp\u003eअमेरिकी लेखक जैक लण्डन का जन्म सैनफ्रांसिस्को में 12 जनवरी 1876 को हुआ था। उनका मूल नाम जॉन ग्रिफिथ चेनी था, लेकिन लेखन की दुनिया में जैक लण्डन के नाम से जाने गए। उनकी रचना 'द कॉल ऑफ़ द वाइल्ड' और 'वाइट फांग' ने उन्हें कहानी के इतिहास में उन्हें अमर कर दिया । 'टू बिल्ड अफ़ायर' और 'द मैक्सिकन' लोगों की ज़ेहन में छप जाने वाली किताबें हैं। उनकी कहानियों का रोमांचक और बीहड़ संसार और उसे पार कर जाने वाली दुर्लभ जिजीविषा पाठकों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव डालता है\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639395381540,"sku":"9789392088582","price":112.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088582.png?v=1774874672"},{"product_id":"9789392088469","title":"Sadabahar Kahaniyan Jaishankar Prasad | सदाबहार कहानियाँ जयशंकर प्रसाद","description":"\u003cp\u003e“जयशंकर प्रसाद की क्लासिक कहानियाँ” प्रसिद्ध हिंदी लेखक जयशंकर प्रसाद द्वारा लिखित लघु कहानियों का एक संग्रह है। पुस्तक में उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय और प्रशंसित कहानियाँ शामिल हैं, जो अपनी शक्तिशाली कहानी कहने, ज्वलंत कल्पना और गहरी दार्शनिक अंतर्दृष्टि के लिए जानी जाती हैं। इस पुस्तक की कहानियाँ भारत के विभिन्न हिस्सों पर आधारित हैं और प्रेम, त्याग, कर्तव्य और आध्यात्मिकता जैसे विषयों के इर्द-गिर्द घूमती हैं।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639395447076,"sku":"9789392088469","price":112.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088469.jpg?v=1774874902"},{"product_id":"9789392088384","title":"Sadabahar Kahaniyan Leo Tolstoy | सदाबहार कहानियाँ लेव तोल्स्तोय","description":"\u003cp\u003eलेव तोल्स्तोय 1828-1910 रूसी लेखक तोल्स्तोय 19वीं सदी के महानतम लेखकों में से एक हैं। 'युद्ध और शान्ति' तथा 'अन्ना करेनिना' शीर्षक उनके उपन्यास विश्वसाहित्य की अमूल्य निधियाँ हैं। वह मनुष्य के संघर्षों, बुराइयों और उसकी छुपी हुई अच्छाइयों को रचने वाले कथाकार हैं। उपन्यासों के अतिरिक्त उन्होंने कहानी, निबंध और नाटकों की भी रचना की है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उनके नैतिक चिंतन से गहरे प्रभावित थे। हिंदी के विश्वप्रसिद्ध कथाकार प्रेमचंद ने आज से सदी भर पहले उनकी कई कहानियों का अनुवाद प्रकाशित किया था। जिनमें से कुछ कहानियाँ यहाँ दुबारा संकलित की जा रही हैं। आशा है यह संकलन आपको पसंद आएगा।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639395545380,"sku":"9789392088384","price":112.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088384.jpg?v=1774875246"},{"product_id":"9789392088834","title":"Sadabahar Kahaniyan Lu Xun | सदाबहार कहानियाँ लू शुन","description":"\u003cp\u003eलू शुन 1881-1936 लू शुन विश्वप्रसिद्द आधुनिक चीनी लेखक हैं। उन्होंने अपनी कहानियों में आम लोगों की जिंदगी का यथार्थपरक चित्रण किया। उनकी इस शैली ने दुनिया भर के लेखकों को प्रभावित किया। दुनिया भर की भाषाओं में उनकी कहानियों का अनुवाद भी हुआ। वह आलोचक, व्याख्याता, अनुवादक, कवि, निबंधकार और प्रतिष्ठित राज्य सेवक भी थे। वह सच्चे अर्थों में जनता के लेखक थे। उन्होंने जनता की चेतना को और साफ़ करने के साथ जनता के लिए अनगिनत लेखक तैयार कर दिए।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639395938596,"sku":"9789392088834","price":112.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088834.jpg?v=1774938844"},{"product_id":"9789392088476","title":"Sadabahar Kahaniyan Maupassant |  सदाबहार कहानियाँ  मोपासां","description":"\u003cp\u003eहेनरी रेने अल्बर्ट गाय द मोपासां फ्रांसीसी भाषा के महानतम लेखकों में से एक हैं। उन्हें आधुनिक कहानियों का पिता कहा जाता है। उन्होंने उत्तरी फ्रांस, नार्मंडी के किसानों, उनकी जीवन स्थितियों और मनोभावों का यथार्थपरक चित्रण किया है। वह फ्रांस-प्रूसिया युद्ध का चित्रण इतनी सूक्ष्मता और तफ्सील से करते हैं कि सब कुछ आंखों के सामने घटित होता हुए लगता है। मात्र 43 साल के जीवन-काल में मोपासां ने तीन सौ कहानियां और सात उपन्यासों की रचना कर डाली। इस संकलन में उनकी कुछ बेहतरीन कहानियां संकलित हैं। आशा है यह संकलन आपको पसंद आएगा।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639395971364,"sku":"9789392088476","price":112.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088476.jpg?v=1774940253"},{"product_id":"9789392088766","title":"Sadabahar Kahaniyan Maxim Gorky | सदाबहार कहानियाँ मैक्सिम गोर्की","description":"\u003cp\u003eमैक्सिम गोर्की रूस के प्रसिद्ध लेखक और संस्कृति चिंतक थे। गोर्की एक सामान्य मजदूर थे लेकिन अपनी रचनात्मक प्रतिभा से दुनिया के चहेते लेखक बन गये। उनकी लेखन शैली ने अनगिनत लेखकों को प्रभावित किया, जिसे \"समाजवादी यथार्थवाद\" कहा जाता है। उनकी रचनाओं में ग़रीब-अमीर में निरंतर बना रहने वाला संघर्ष, उनकी सौन्दर्य भावना, खुशी, जिजीविषा और अनुभव से पैदा परिवर्तनकारी विवेक की रचनात्मक अभिव्यक्ति होती है। यहाँ उनकी हर तरह की कहनियाँ मिलेंगी ।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639396036900,"sku":"9789392088766","price":112.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088766.jpg?v=1774940511"},{"product_id":"9789392088391","title":"Sadabahar Kahaniyan Munshi Premchand | सदाबहार कहानियाँ मुंशी प्रेमचंद","description":"\u003cp\u003eमुंशी प्रेमचंद 1880-1936 प्रेमचंद हिंदी के विश्वप्रसिद्ध लेखक हैं। उनके उपन्यास- सेवासदन, प्रेमाश्रम, रंगभूमि, निर्मला, ग़बन, कर्मभूमि, गोदान - भारतीय जन-जीवन का आईना और विश्वसाहित्य की अमूल्य निधियाँ हैं। उन्होंने हिंदी कहानी व उपन्यास को मनोरंजन और निरी उपदेशात्मकता से निकालकर सार्थक सामाजिक आधार दिया। उन्होंने अपने सम्पादन, सामायिक टिप्पणियों और वक्तव्यों के ज़रिए भी समाज को संस्कारित करने की कोशिश की। इस संकलन में उनकी शुरुआती कहानियों से लेकर अन्तिम कहानी - कफ़न तक को संकलित किया गया। इसमें उनकी हर तरह की कहानियाँ हैं। आशा है यह संकलन आपको पसंद आएगा ।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639396069668,"sku":"9789392088391","price":112.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088391.jpg?v=1774943390"},{"product_id":"9789392088773","title":"Sadabahar Kahaniyan Oscar Wilde | सदाबहार कहानियाँ ऑस्कर वाइल्ड","description":"\u003cp\u003eऑस्कर वाइल्ड अपनी विलक्षण रचनात्मक प्रतिभा, विराट कल्पनाशीलता और प्रखर विचारशीलता के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अंग्रेजी साहित्य में शेक्सपियर के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय लेखक माना जाता है। उन्होंने नाटक, कहानी, उपन्यास के साथ कविताएँ भी लिखीं। जिन्हें अनुवादों के ज़रिए दुनिया भर में पढ़ा गया। द बैलेड ऑफ रीडिंग गोल और द प्रोफनडिस उनकी सुप्रसिद्ध कृतियाँ हैं। लेडी विंडरम' र्स फैन और द इम्पॉर्टन्स ऑफ अर्नेस्ट जैसे नाटकों ने भी खासी लोकप्रियता अर्जित की। द पिक्चर ऑफ़ डोरियन ग्रे उनका लोकप्रिय व एकमात्र उपन्यास है। लेकिन अंग्रेजी से बाहर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुईं उनकी कहानियाँ । उनकी परीकथाओं ने संसार भर के बच्चों व किशोरों की दुनिया को कल्पना के पंख लगा दिए। यहाँ उनकी कुछ श्रेष्ठ कहानियाँ और परीकथाएँ दी जा रही हैं। ताकि हर वय के पाठक इसका आनंद उठा सकें।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\n\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639396135204,"sku":"9789392088773","price":112.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088773.jpg?v=1774943970"},{"product_id":"9789392088452","title":"Sadabahar Kahaniyan Saadat Hasan Manto | सदाबहार कहानियाँ सआदत हसन मंटो","description":"\u003cp\u003eसआदत हसन मंटो 1912 - 1955 मंटो उन लेखकों में हैं, जिन्होंने आदर्श और मर्यादा के नाम पर चलने वाले पाखण्ड को तार-तार कर दिया और | सामाजिक यथार्थ को नंगी आँखों से देखना सिखाया। इसके चलते उनपर कई बार अश्लीलता के आरोप गले। इस बाबत छः मुक़दमें चले। तीन अविभाजित भारत में और तीन पाकिस्तान में। लेकिन ये आरोप साबित नहीं हुए। टोबाटेक सिंह, बू, काली शलवार, खोल दो जैसी कहानियों ने न सिर्फ़ उर्दू बल्कि हिंदी कथा साहित्य को भी प्रभावित किया। उन्हें कहानियों के अतिरिक्त रेडियो और फिल्म पटकथा लेखन के लिए भी याद किया जाता है।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639396462884,"sku":"9789392088452","price":112.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088452.jpg?v=1774956721"},{"product_id":"9789392088803","title":"Sadabahar Kahaniyan Sharatchandra Chattopadhyay | सदाबहार कहानियाँ शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय","description":"शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय बांग्ला के सुप्रसिद्ध उपन्यासकार एवं काहनीकार हैं। इसमें मनुष्य की भावनात्मक ऊष्मा, त्याग और आदर्श की जैसी उदात्त अभिव्यक्ति है, वह दुनिया के किसी और कथाकार में दुर्लभ है। श्रीकांत और देवदास जैसे उपन्यासों का अनुवाद दुनिया की तमाम भाषाओं में हो चुका है। उनकी कहानियों में सिर्फ़ भावुकता नहीं बंगाल के सामाजिक \u003cp\u003eजीवन की झलक भी मिलती है। यों तो उनकी अधिसंख्य रचनाएँ स्त्री - जीवन की दारुण दशा का भावप्रवण अभिव्यक्ति हैं। लेकिन 'अभागी का स्वर्ग' जैसी कहानियाँ जाति-व्यवस्था और स्त्री-दमन के परिच्छेदी बिंदुओं की खोज करती हैं। इस संकलन में उनकी हर तरह की कहानियाँ मिलेंगी।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639396528420,"sku":"9789392088803","price":112.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088803.jpg?v=1774957001"},{"product_id":"9789392088377","title":"Sadabahar Kahaniyan Ravindranath Tagore | सदाबहार कहानियाँ रवीन्द्रनाथ ठाकुर","description":"\u003cp\u003eरवीन्द्रनाथ ठाकुर 1861-1941 रवीन्द्रनाथ ठाकुर बांग्ला के विश्वप्रसिद्ध कवि, कथाकार, गीतकार, चित्रकार और शिक्षाविद थे। जिन्हें श्रद्धा से गुरुदेव कहा जाता है। उन्हें 1913 में गीतांजलि के लिए नोबेल पुरस्कार मिला, जो न सिर्फ़ हिंदुस्तान, बल्कि एशिया को मिला पहला नोबेल पुरस्कार है। उन्हें बांग्लादेश और हिंदुस्तान- दोनों देशों का राष्ट्रगान लिखने का गौरव हासिल है। उन्होंने भारतीय नवजागरण और राष्ट्रिय स्वाधीनता आन्दोलन को गहरे प्रभावित किया और जालियांवाला बाग़ जनसंहार के ख़िलाफ़ 'नाईटहुड' की उपाधि वापस कर दी। लेकिन वह अंधराष्ट्रवादी नहीं थे- वह विश्वमानवता के पक्षधर थे। यह संकलन उनकी बहुरंगी कहानियों का खूबसूरत गुलदस्ता है। आशा है आपको पसंद आएगा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639396561188,"sku":"9789392088377","price":112.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088377.jpg?v=1774958358"},{"product_id":"9789392088728","title":"Shikhar 20 - Sahitya Ke Naye Shikhar | शिखर 20 साहित्य के नये शिखर","description":"\u003cp\u003eशिखर 20 साहित्य के नये शिखर साहित्य हमारे जीवन के साथ बदलता जाता है। बल्कि जीवन से तेज़ बदल सकता है- क्योंकि वह भविष्य में भी झाँक सकता है। इसलिए मिलेगा कि आज हम जो कुछ महसूस करते हैं, उसे पिछली सदी के अनेक लेखक लिख चुके हैं। यही इसकी सतत प्रासंगिकता का कारण है। इसमें पिछली सदी के वे साहित्यकार हैं, जिन्होंने आज़ादी के बाद हिन्दुस्तानी साहित्य को सँवारा। यह किताब इन लेखकों का परिचय-संग्रह भर नहीं है। इसमें इन रचनाकारों की खूबियों का मूल्याँकन और महत्त्वाकांक्षी युवा लेखकों के सीखने के लिए भी बहुत कुछ है।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Unbound Script","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639397151012,"sku":"9789392088728","price":179.1,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088728.jpg?v=1774959270"},{"product_id":"9789392088797","title":"Suspense Kahaniyan | सस्पेंस कहानियां","description":"\u003cp\u003eएक बूढ़ा जो कार रेसिंग इसलिए करता है कि दो जून की रोटी खा सके, जिसकी कार पुराने मॉडल की है और ख़ुद तो पिछले ज़माने का है ही, क्या वह जीत पाएगा? एक औरत जिसके एक बेटे को उसके ही दूसरे बेटे ने मार डाला। वह अपने उस बेटे से मरे हुए बेटे का बदला लेना चाहती है, लेकिन आखिर में होता क्या है? वह आदमी जिसे राजकुमारी से प्रेम करने का दंड मिला, उसके भाग्य में कोई औरत आएगी या बाघ ! ये ऐसी रोमांचक कहानियाँ हैं, जिन्हें पढ़ते हुए बस आप जान लेना चाहते हैं कि हुआ क्या, लेकिन लेखक आपकी कुतूहल से खेलता रहता है! ये इस जोनर के श्रेष्ठ लेखकों की सबसे लोकप्रिय कहानियाँ हैं ।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639397609764,"sku":"9789392088797","price":112.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088797.jpg?v=1775025084"},{"product_id":"9788119745210","title":"Veer Durgadas | वीर दुर्गादास By Munshi Premchand","description":"\u003cp\u003eराजपूताना में बड़े-बड़े शूर-वीर हो गये हैं। उस मरुभूमि ने कितने ही रत्नों को जन्म दिया है, पर वीर दुर्गादास अपने अनुपम आत्म-त्याग, अपनी निःस्वार्थ सेवा-भक्ति और अपने उज्ज्वल चरित्र के लिए कोहनूर के समान हैं। औरों में शौर्य के साथ कहीं-कहीं हिंसा और द्वेष का भाव भी पाया जाएगा, कीर्ति का मोह भी होगा, अभिमान भी होगा, पर दुर्गादास शूर होकर भी साधु पुरुष थे ।\u003c\/p\u003e","brand":"Unbound Script","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639400558884,"sku":"9788119745210","price":134.1,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788119745210.jpg?v=1775045382"},{"product_id":"9788119745548","title":"Godan | गोदान By Munshi Premchand","description":"\u003cp\u003eगोदान' स्वंत्रतापूर्व भारतीय ग्रामीण जीवन का विश्वसनीय और सर्वश्रेष्ठ उपन्यास है। जमींदारी, साहूकारी और धार्मिक-सामाजिक दबाव कैसे छोटे और मझोले किसानों को कुचलकर नेस्तोनाबूद करते हैं, यह प्रेमचंद ने अपने इस उपन्यास में बड़ी सच्चाई से दर्ज किया है। इस उपन्यास में जहाँ कथित उच्च वर्ग के खोखले और निर्मम स्वरूप को उघाड़कर रख दिया गया है वहीं विधवा-विवाह और जाति समस्या पर भी विचारोत्तेजक बहसें हैं। उपन्यास के स्त्री पात्रों के विकासक्रम को देखें तो प्रेमचंद अपने युग के प्रमुख स्त्रीवादी कथाकार ठहरते हैं। कथानायक होरी अपने जटिल जीवन के बीच से, एक गाय पाल लेने का अधूरा स्वप्न लिये-लिये विदा हो जाता है। यह इस उपन्यास की प्रमुख कथा है। इससे जुड़ी हुई अनेक उपकथाएँ हैं, जो मूल कथा जितनी ही महत्त्वपूर्ण हैं, इसलिए 'गोदान' आज भी गंभीरता से पढ़े जाने की माँग करता है।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639407014180,"sku":"9788119745548","price":247.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788119745548.jpg?v=1775213974"},{"product_id":"9788119745630","title":"Gaban | गबन By Munshi Premchand","description":"\u003cp\u003eगबन' की नायिका जालपा का बचपन से एक सपना है- उसे माँ के जैसा ही चंद्रहार मिले। इस स्वप्न के इर्द-गिर्द प्रेमचंद भारतीय मध्यवर्ग के पतन की कथा लिखते हैं। जालपा का स्वर्णाभूषणों के प्रति अतार्किक प्रेम नायक रमानाथ को भ्रष्टाचार की ओर इतना ले जाता है कि वह अन्ततः निर्दोषों को सज़ा कराने के लिए झूठा सरकारी गवाह तक बनने को तैयार हो जाता है; यह 'गबन' की कथा है। इसके बीच ऐसे अनेक चरित्र और उनके जीवन प्रसंग हैं जो सहज मानवीय ढंग से उच्चता और अवनति की ओर यात्रा करते दिखाई देते हैं। इससे 'गबन' बस आभूषण प्रेम के दुष्परिणामों का आख्यान नहीं रह जाता- मानवीय गरिमा और सामाजिक परिवर्तन के उच्च आदर्शों का दस्तावेज बन जाता है।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639408226596,"sku":"9788119745630","price":247.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788119745630.jpg?v=1775212227"},{"product_id":"9788119745203","title":"Rangbhoomi | रंगभूमि By Munshi Premchand","description":"\u003cp\u003eअंधे भिखारी सूरदास के पास एक ज़मीन है, जो पूरे गाँव के पशुओं की चारागाह है। जॉन सेवक उसपर सिगार का कारखाना लगाना चाहता है। अकेला सूरदास गाँव के लिए उस ज़मीन को बचाने की लड़ाई लड़ता है। इस लड़ाई में वह राजा, पूंजीपति, गाँव के षड्यंत्रकारियों और शहरी न्यायतंत्र से लड़ता हुआ शहीद होता है। यह संक्षिप्त कथा 'रंगभूमि' के जटिल और विस्तृत वितान का संकेत मात्र है। इसके साथ-साथ निर्मम अंग्रेजी सत्ता - व्यवस्था है और समाज में बदलाव की उठती गिरती लहरें है, और मनुष्यों के प्रतिक्षण बदलते हृदय। नैतिक और अनैतिक की बहसों के बीच प्रेमचंद की मँजी हुई लेखनी सब कुछ दर्ज करती चलती है।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639410618660,"sku":"9788119745203","price":404.1,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788119745203.jpg?v=1775299271"},{"product_id":"9788119745890","title":"Premashram | प्रेमाश्रम By Munshi Premchand","description":"\u003cp\u003eकाशी के जमींदार परिवार के मुखिया प्रभाशंकर और भतीजे ज्ञानशंकर की जमींदारी में लखनपुर एक गाँव है। 'प्रेमाश्रम' उपन्यास में प्रेमचंद लखनपुर के लोगों की व्यथा कथा लिखते हैं कि कैसे अपने आसामी किसानों के उत्पीड़न से बेपरवाह जमींदार अपनी ही रासलीलाओं में मगन हैं। यह उत्पीड़न इतना बढ़ता है कि गाँव के सारे काम करने लायक पुरुष जेल चले जाते हैं ऊपर से बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक विपदाएँ अपनी जगह । जमीदार परिवार भी धीरे-धीर बदलता है, विलास की सीमाएँ सामने आती जाती हैं और मजलूम किसानों के भी दिन फिरते हैं, यही कथा है 'प्रेमाश्रम' की।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639410651428,"sku":"9788119745890","price":404.1,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788119745890.jpg?v=1775298827"},{"product_id":"9788119745654","title":"Seva Sadan | सेवा सदन By Munshi Premchand","description":"\u003cp\u003eकहने को बहुत सारे पात्र हैं, उनके बदलने की परिस्थितियाँ हैं, उनका जटिल जीवन-चक्र भी है। लेकिन प्रेमचंद का उपन्यास 'सेवासदन' सुमन की कहानी है। एक ईमानदार दारोगा कृष्णचंद्र की प्यारी बेटी सुमन, पिता के पहले रिश्वत लेने की दुर्घटना से उलझकर वेश्यावृत्ति के रास्ते पर पहुँच जाती है। लेकिन कथा यहीं समाप्त नहीं हो जाती। सुमन अपनी आंतरिक ज्योति को वापस पाती है, अपने से जुड़े लोगों के जीवनोद्धार का प्रमुख कारण बनती है। कथा का अंत आते-आते बेसहारा को सहारा देने के निमित्त बने केंद्र 'सेवासदन' की निर्देशिका बनती है ।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639410749732,"sku":"9788119745654","price":359.1,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788119745654.jpg?v=1775300951"},{"product_id":"9788119745685","title":"Nirmala | निर्मला By Munshi Premchand","description":"\u003cp\u003eमुंशी प्रेमचंद हिन्दी उपन्यास को जासूसी, अय्यारी और पौराणिक कथानकों से निकालकर वास्तविक सामाजिक विषयों तक ले आये। इसमें उनका केन्द्रीय प्रश्न हमारे समाज की आधारी आबादी, यानी की स्त्रियों की समस्याएं थीं। आज आपको शायद यह बात उतनी बड़ी न लगती हो, लेकिन साहित्य में यह एक बड़ा प्रस्थान है। इसके बाद हिन्दी उपन्यास पीछे नहीं लौट सकता था । कथाकार सामाजिक और व्यक्तिमन की हलचलों से मुख नहीं मोड़ सकते थे। निर्मला में प्रेमचंद अनमेल विवाह को विषय बनाते हैं और उसे करुणा की जिस जमीन तक ले जाते हैं, उससे गुजरते हुए आँखें गीली होने लगती हैं । वह मनुष्य के संदेह, संशय और मनोसंघर्ष को जितनी सहजता से भाषा में प्रत्यक्ष करते हैं, इससे पाठक न सिर्फ़ कथा पत्रों से जुड़ता है बल्कि खुद के भीतर भी उतरता है ।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639411077412,"sku":"9788119745685","price":247.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788119745685.jpg?v=1775294130"},{"product_id":"9788119745944","title":"Karmabhoomi | कर्मभूमि By Munshi Premchand","description":"\u003cdiv id=\"bookDescription_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"bookDescription\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"bookDescription\" data-csa-c-slot-id=\"bookDescription_feature_div\" data-csa-c-asin=\"8119745949\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"o3ltui-2j5w7t-hed9ae-t1n9gl\" data-cel-widget=\"bookDescription_feature_div\"\u003e\n\u003cdiv data-a-expander-name=\"book_description_expander\" data-a-expander-collapsed-height=\"280\" class=\"a-expander-collapsed-height a-row a-expander-container a-spacing-base a-expander-partial-collapse-container\"\u003e\n\u003cdiv data-expanded=\"false\" class=\"a-expander-content a-expander-partial-collapse-content\"\u003e\u003cspan\u003e'कर्मभूमि' गाँव और शहर में आ रहे बदलावों की कथा एकसाथ कहता हुआ उपन्यास है। गाँव में बढ़ते लगान की चक्की में पिसते गरीब किसान हैं, और उनके ही धन से विलासिता का जीवन जीते जमींदार और उसके कारिदे हैं। किसानों को एक संगठित आंदोलन चाहिए कि इस शोषण चक्र से निजात मिले। शहर में गरीबों के मकान बनने की जगह को धनी लोगों के बंगलों के लिए आबंटित करने का दुश्चक्र चल रहा है। अमरकांत, सुखदा, सकीना, सलीम और लालाजी जैसे अनेक पात्र हैं जो धीरे-धीरे अपने जीवन संघर्षों से सीखते बदलते हुए दोनों आंदोलनों का हिस्सा हो जाते हैं। इस बीच सत्ता के दुष्चक्र हैं और अनकही कोमल प्रेमकथाएँ। धीरे- धीरे किसानों और गरीबों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ना ही पात्रों का जीवन हो जाता है:वही उनकी कर्मभूमि।\u003c\/span\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv id=\"globalStoreInfoBullets_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"globalStoreInfoBullets\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"globalStoreInfoBullets\" data-csa-c-slot-id=\"globalStoreInfoBullets_feature_div\" data-csa-c-asin=\"8119745949\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"qc2e0p-99gtnt-1v7de1-ostw10\" data-cel-widget=\"globalStoreInfoBullets_feature_div\"\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv id=\"buyingOptionNostosBadge_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"buyingOptionNostosBadge\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"buyingOptionNostosBadge\" data-csa-c-slot-id=\"buyingOptionNostosBadge_feature_div\" data-csa-c-asin=\"8119745949\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"qj3trz-oufpz2-vynp56-8whnrx\" data-cel-widget=\"buyingOptionNostosBadge_feature_div\"\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv id=\"tellAmazon_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"tellAmazon\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"tellAmazon\" data-csa-c-slot-id=\"tellAmazon_feature_div\" data-csa-c-asin=\"8119745949\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"4weak8-xm4str-v74cb0-jy4lay\" data-cel-widget=\"tellAmazon_feature_div\"\u003e\n\u003cdiv class=\"celwidget c-f\" data-csa-op-log-render=\"\" data-csa-c-content-id=\"DsUnknown\" data-csa-c-slot-id=\"DsUnknown-6\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-painter=\"tell-amazon-desktop-cards\" data-csa-c-id=\"cfr7as-5dz175-41pva6-kmrnb\" data-cel-widget=\"tell-amazon-desktop_DetailPage_5\"\u003e\n\u003cdiv id=\"CardInstanceME8yGRgVXTOnIlFbILhKWQ\" data-card-metrics-id=\"tell-amazon-desktop_DetailPage_5\" data-acp-tracking=\"{}\" data-mix-claimed=\"true\"\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639412322596,"sku":"9788119745944","price":359.1,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788119745944.jpg?v=1775284474"}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/collections\/Hindi_Claissics.jpg?v=1777369096","url":"https:\/\/unboundscript.com\/collections\/indian-classics.oembed","provider":"Unbound Script","version":"1.0","type":"link"}