{"title":"Short Stories","description":null,"products":[{"product_id":"9788119745043","title":"Desh Prem ki Sadabahar Kahaniyan | देश प्रेम की सदाबहार कहनियाँ By Kamini Gaikwad","description":"\u003cp\u003eदेश प्रेम की कहनियाँ देशभक्ति है क्या? किसी ख़ास भूगोल में रह रहे लोगों के प्रति मोहब्बत का नाम है। तो, इन कहानियों में अपने देश के प्रति मोहब्बत और उसे लूटने वालों के खिलाफ़ सात्विक क्रोध मिलेगा। ये कहानियाँ हिंदी-उर्दू के क्लासिक लेखकों की बहुचर्चित कहानियाँ हैं। इनमें से कुछ कहानियों की भाषा हिंदी के सामान्य पठकों को कुछ अपरिचित सी लग सकती है, लेकिन हिंदवी के पाठकों को उसकी रवानगी और मिठास रास आएगी।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639387779364,"sku":"9788119745043","price":125.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788119745043.jpg?v=1774429111"},{"product_id":"9789392088810","title":"Sadabahar Kahaniya Acharya Chatursen Shastri | सदाबहार कहानियाँ आचार्य चतुरसेन शास्त्री","description":"\u003cp\u003eआचार्य चतुरसेन शास्त्री ने हिंदी के ऐतिहासिक और सामाजिक उपन्यासों को नया प्रस्थान दिया। स्पष्ट विषय, युग विशेष का समर्थ चित्रण, संस्कृतनिष्ठ तथा आलंकारिक भाषा-शैली में के नाते अलग से पहचाने जाते हैं। वैशाली की नगरवधू, वयं रक्षामः, सोमनाथ जैसे उनके उपन्यासों ने उन्हें लोगों के ज़ेहन में अमर कर दिया। उन्होंने अनेक विधाओं में लेखन कार्य किया है, लेकिन उपन्यास और कहानियाँ ही उनकी प्रतिष्ठा का आधार हैं। यहाँ उनकी हर टेस्ट की कुछ श्रेष्ठ कहानियाँ दी जा रही हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eआशा है आपको पसंद आएँगी।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639395184932,"sku":"9789392088810","price":125.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088810.jpg?v=1774873347"},{"product_id":"9789392088759","title":"Sadabahar Kahaniya Arthur Conan Doyle | सदाबहार कहानियाँ","description":"\u003cp\u003eसर आर्थर कॉनन डॉयल, एक स्कॉटिश चिकित्सक और लेखक थे। जिन्हें ज्यादातर लोग जासूस शरलॉक होम्स के क़िरदार वाली उनकी कहानियों और प्रोफ़ेसर चैलेंजर के साहसिक कारनामों के लिए जानते हैं। लेकिन इसके अतिरिक्त उन्होंने विज्ञान कथा, ऐतिहासिक उपन्यास, नाटक, कविता आदि विधाओं में विपुल लेखन किया। पहली बार 1887 में उनके चार उपन्यासों में से पहले उपन्यास स्टडी इन स्कार्लेट का प्रकाशन हुआ। जिसमें शरलॉक होम्स और डॉ. वाट्सन के बारे में पचास से ज्यादा कहानियाँ थीं। उनका गढ़ा यह जासूस का किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग उसे वास्तविक व्यक्ति समझ लेते हैं और ख़ुद सर आर्थर कॉनन डायल को भूल जाते हैं। यहाँ शरलॉक होम्स के कुछ कारनामें दिए जा रहे हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eआशा है यह संकलन आपको पसंद आएगा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639395283236,"sku":"9789392088759","price":125.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088759.jpg?v=1774874003"},{"product_id":"9789392088827","title":"Sadabahar Kahnaiya Subhadra Kumari Chauhan | सदाबहार कहानियाँ सुभद्रा कुमारी चौहान","description":"\u003cp\u003eसुभद्रा कुमारी चौहान के काव्य-प्रभाव का पता लगाने का कोई वस्तुनिष्ठ तरीका होता तो पता चलता कि उनकी कविताएँ पढ़कर कितने ही लोग हँसते-हँसते जेल चले गए। लेकिन उनकी कहानियाँ उपेक्षित रह गयीं। उनकी कहानियों में ज़रूरी सामाजिक मसलों को जिस तरह उठाया गया है उसे देखने पर उनका मुकम्मल व्यक्तित्व उभरता है। यहाँ उनकी कुछ बेहतरीन कहानियाँ संकलित हैं। आशा है आपको पसंद आएँगे।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639395348772,"sku":"9789392088827","price":125.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088827.jpg?v=1774874151"},{"product_id":"9789392088582","title":"Sadabahar Kahaniyan Jack London | सदाबहार कहानियाँ जैक लण्डन","description":"\u003cp\u003eअमेरिकी लेखक जैक लण्डन का जन्म सैनफ्रांसिस्को में 12 जनवरी 1876 को हुआ था। उनका मूल नाम जॉन ग्रिफिथ चेनी था, लेकिन लेखन की दुनिया में जैक लण्डन के नाम से जाने गए। उनकी रचना 'द कॉल ऑफ़ द वाइल्ड' और 'वाइट फांग' ने उन्हें कहानी के इतिहास में उन्हें अमर कर दिया । 'टू बिल्ड अफ़ायर' और 'द मैक्सिकन' लोगों की ज़ेहन में छप जाने वाली किताबें हैं। उनकी कहानियों का रोमांचक और बीहड़ संसार और उसे पार कर जाने वाली दुर्लभ जिजीविषा पाठकों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव डालता है\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639395381540,"sku":"9789392088582","price":125.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088582.png?v=1774874672"},{"product_id":"9789392088469","title":"Sadabahar Kahaniyan Jaishankar Prasad | सदाबहार कहानियाँ जयशंकर प्रसाद","description":"\u003cp\u003e“जयशंकर प्रसाद की क्लासिक कहानियाँ” प्रसिद्ध हिंदी लेखक जयशंकर प्रसाद द्वारा लिखित लघु कहानियों का एक संग्रह है। पुस्तक में उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय और प्रशंसित कहानियाँ शामिल हैं, जो अपनी शक्तिशाली कहानी कहने, ज्वलंत कल्पना और गहरी दार्शनिक अंतर्दृष्टि के लिए जानी जाती हैं। इस पुस्तक की कहानियाँ भारत के विभिन्न हिस्सों पर आधारित हैं और प्रेम, त्याग, कर्तव्य और आध्यात्मिकता जैसे विषयों के इर्द-गिर्द घूमती हैं।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639395447076,"sku":"9789392088469","price":125.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088469.jpg?v=1774874902"},{"product_id":"9789392088384","title":"Sadabahar Kahaniyan Leo Tolstoy | सदाबहार कहानियाँ लेव तोल्स्तोय","description":"\u003cp\u003eलेव तोल्स्तोय 1828-1910 रूसी लेखक तोल्स्तोय 19वीं सदी के महानतम लेखकों में से एक हैं। 'युद्ध और शान्ति' तथा 'अन्ना करेनिना' शीर्षक उनके उपन्यास विश्वसाहित्य की अमूल्य निधियाँ हैं। वह मनुष्य के संघर्षों, बुराइयों और उसकी छुपी हुई अच्छाइयों को रचने वाले कथाकार हैं। उपन्यासों के अतिरिक्त उन्होंने कहानी, निबंध और नाटकों की भी रचना की है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उनके नैतिक चिंतन से गहरे प्रभावित थे। हिंदी के विश्वप्रसिद्ध कथाकार प्रेमचंद ने आज से सदी भर पहले उनकी कई कहानियों का अनुवाद प्रकाशित किया था। जिनमें से कुछ कहानियाँ यहाँ दुबारा संकलित की जा रही हैं। आशा है यह संकलन आपको पसंद आएगा।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639395545380,"sku":"9789392088384","price":125.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088384.jpg?v=1774875246"},{"product_id":"9789392088834","title":"Sadabahar Kahaniyan Lu Xun | सदाबहार कहानियाँ लू शुन","description":"\u003cp\u003eलू शुन 1881-1936 लू शुन विश्वप्रसिद्द आधुनिक चीनी लेखक हैं। उन्होंने अपनी कहानियों में आम लोगों की जिंदगी का यथार्थपरक चित्रण किया। उनकी इस शैली ने दुनिया भर के लेखकों को प्रभावित किया। दुनिया भर की भाषाओं में उनकी कहानियों का अनुवाद भी हुआ। वह आलोचक, व्याख्याता, अनुवादक, कवि, निबंधकार और प्रतिष्ठित राज्य सेवक भी थे। वह सच्चे अर्थों में जनता के लेखक थे। उन्होंने जनता की चेतना को और साफ़ करने के साथ जनता के लिए अनगिनत लेखक तैयार कर दिए।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639395938596,"sku":"9789392088834","price":125.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088834.jpg?v=1774938844"},{"product_id":"9789392088476","title":"Sadabahar Kahaniyan Maupassant |  सदाबहार कहानियाँ  मोपासां","description":"\u003cp\u003eहेनरी रेने अल्बर्ट गाय द मोपासां फ्रांसीसी भाषा के महानतम लेखकों में से एक हैं। उन्हें आधुनिक कहानियों का पिता कहा जाता है। उन्होंने उत्तरी फ्रांस, नार्मंडी के किसानों, उनकी जीवन स्थितियों और मनोभावों का यथार्थपरक चित्रण किया है। वह फ्रांस-प्रूसिया युद्ध का चित्रण इतनी सूक्ष्मता और तफ्सील से करते हैं कि सब कुछ आंखों के सामने घटित होता हुए लगता है। मात्र 43 साल के जीवन-काल में मोपासां ने तीन सौ कहानियां और सात उपन्यासों की रचना कर डाली। इस संकलन में उनकी कुछ बेहतरीन कहानियां संकलित हैं। आशा है यह संकलन आपको पसंद आएगा।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639395971364,"sku":"9789392088476","price":125.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088476.jpg?v=1774940253"},{"product_id":"9789392088766","title":"Sadabahar Kahaniyan Maxim Gorky | सदाबहार कहानियाँ मैक्सिम गोर्की","description":"\u003cp\u003eमैक्सिम गोर्की रूस के प्रसिद्ध लेखक और संस्कृति चिंतक थे। गोर्की एक सामान्य मजदूर थे लेकिन अपनी रचनात्मक प्रतिभा से दुनिया के चहेते लेखक बन गये। उनकी लेखन शैली ने अनगिनत लेखकों को प्रभावित किया, जिसे \"समाजवादी यथार्थवाद\" कहा जाता है। उनकी रचनाओं में ग़रीब-अमीर में निरंतर बना रहने वाला संघर्ष, उनकी सौन्दर्य भावना, खुशी, जिजीविषा और अनुभव से पैदा परिवर्तनकारी विवेक की रचनात्मक अभिव्यक्ति होती है। यहाँ उनकी हर तरह की कहनियाँ मिलेंगी ।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639396036900,"sku":"9789392088766","price":125.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088766.jpg?v=1774940511"},{"product_id":"9789392088391","title":"Sadabahar Kahaniyan Munshi Premchand | सदाबहार कहानियाँ मुंशी प्रेमचंद","description":"\u003cp\u003eमुंशी प्रेमचंद 1880-1936 प्रेमचंद हिंदी के विश्वप्रसिद्ध लेखक हैं। उनके उपन्यास- सेवासदन, प्रेमाश्रम, रंगभूमि, निर्मला, ग़बन, कर्मभूमि, गोदान - भारतीय जन-जीवन का आईना और विश्वसाहित्य की अमूल्य निधियाँ हैं। उन्होंने हिंदी कहानी व उपन्यास को मनोरंजन और निरी उपदेशात्मकता से निकालकर सार्थक सामाजिक आधार दिया। उन्होंने अपने सम्पादन, सामायिक टिप्पणियों और वक्तव्यों के ज़रिए भी समाज को संस्कारित करने की कोशिश की। इस संकलन में उनकी शुरुआती कहानियों से लेकर अन्तिम कहानी - कफ़न तक को संकलित किया गया। इसमें उनकी हर तरह की कहानियाँ हैं। आशा है यह संकलन आपको पसंद आएगा ।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639396069668,"sku":"9789392088391","price":125.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088391.jpg?v=1774943390"},{"product_id":"9789392088773","title":"Sadabahar Kahaniyan Oscar Wilde | सदाबहार कहानियाँ ऑस्कर वाइल्ड","description":"\u003cp\u003eऑस्कर वाइल्ड अपनी विलक्षण रचनात्मक प्रतिभा, विराट कल्पनाशीलता और प्रखर विचारशीलता के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अंग्रेजी साहित्य में शेक्सपियर के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय लेखक माना जाता है। उन्होंने नाटक, कहानी, उपन्यास के साथ कविताएँ भी लिखीं। जिन्हें अनुवादों के ज़रिए दुनिया भर में पढ़ा गया। द बैलेड ऑफ रीडिंग गोल और द प्रोफनडिस उनकी सुप्रसिद्ध कृतियाँ हैं। लेडी विंडरम' र्स फैन और द इम्पॉर्टन्स ऑफ अर्नेस्ट जैसे नाटकों ने भी खासी लोकप्रियता अर्जित की। द पिक्चर ऑफ़ डोरियन ग्रे उनका लोकप्रिय व एकमात्र उपन्यास है। लेकिन अंग्रेजी से बाहर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुईं उनकी कहानियाँ । उनकी परीकथाओं ने संसार भर के बच्चों व किशोरों की दुनिया को कल्पना के पंख लगा दिए। यहाँ उनकी कुछ श्रेष्ठ कहानियाँ और परीकथाएँ दी जा रही हैं। ताकि हर वय के पाठक इसका आनंद उठा सकें।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\n\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639396135204,"sku":"9789392088773","price":125.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088773.jpg?v=1774943970"},{"product_id":"9789392088452","title":"Sadabahar Kahaniyan Saadat Hasan Manto | सदाबहार कहानियाँ सआदत हसन मंटो","description":"\u003cp\u003eसआदत हसन मंटो 1912 - 1955 मंटो उन लेखकों में हैं, जिन्होंने आदर्श और मर्यादा के नाम पर चलने वाले पाखण्ड को तार-तार कर दिया और | सामाजिक यथार्थ को नंगी आँखों से देखना सिखाया। इसके चलते उनपर कई बार अश्लीलता के आरोप गले। इस बाबत छः मुक़दमें चले। तीन अविभाजित भारत में और तीन पाकिस्तान में। लेकिन ये आरोप साबित नहीं हुए। टोबाटेक सिंह, बू, काली शलवार, खोल दो जैसी कहानियों ने न सिर्फ़ उर्दू बल्कि हिंदी कथा साहित्य को भी प्रभावित किया। उन्हें कहानियों के अतिरिक्त रेडियो और फिल्म पटकथा लेखन के लिए भी याद किया जाता है।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639396462884,"sku":"9789392088452","price":125.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088452.jpg?v=1774956721"},{"product_id":"9789392088803","title":"Sadabahar Kahaniyan Sharatchandra Chattopadhyay | सदाबहार कहानियाँ शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय","description":"शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय बांग्ला के सुप्रसिद्ध उपन्यासकार एवं काहनीकार हैं। इसमें मनुष्य की भावनात्मक ऊष्मा, त्याग और आदर्श की जैसी उदात्त अभिव्यक्ति है, वह दुनिया के किसी और कथाकार में दुर्लभ है। श्रीकांत और देवदास जैसे उपन्यासों का अनुवाद दुनिया की तमाम भाषाओं में हो चुका है। उनकी कहानियों में सिर्फ़ भावुकता नहीं बंगाल के सामाजिक \u003cp\u003eजीवन की झलक भी मिलती है। यों तो उनकी अधिसंख्य रचनाएँ स्त्री - जीवन की दारुण दशा का भावप्रवण अभिव्यक्ति हैं। लेकिन 'अभागी का स्वर्ग' जैसी कहानियाँ जाति-व्यवस्था और स्त्री-दमन के परिच्छेदी बिंदुओं की खोज करती हैं। इस संकलन में उनकी हर तरह की कहानियाँ मिलेंगी।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639396528420,"sku":"9789392088803","price":125.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088803.jpg?v=1774957001"},{"product_id":"9789392088377","title":"Sadabahar Kahaniyan Ravindranath Tagore | सदाबहार कहानियाँ रवीन्द्रनाथ ठाकुर","description":"\u003cp\u003eरवीन्द्रनाथ ठाकुर 1861-1941 रवीन्द्रनाथ ठाकुर बांग्ला के विश्वप्रसिद्ध कवि, कथाकार, गीतकार, चित्रकार और शिक्षाविद थे। जिन्हें श्रद्धा से गुरुदेव कहा जाता है। उन्हें 1913 में गीतांजलि के लिए नोबेल पुरस्कार मिला, जो न सिर्फ़ हिंदुस्तान, बल्कि एशिया को मिला पहला नोबेल पुरस्कार है। उन्हें बांग्लादेश और हिंदुस्तान- दोनों देशों का राष्ट्रगान लिखने का गौरव हासिल है। उन्होंने भारतीय नवजागरण और राष्ट्रिय स्वाधीनता आन्दोलन को गहरे प्रभावित किया और जालियांवाला बाग़ जनसंहार के ख़िलाफ़ 'नाईटहुड' की उपाधि वापस कर दी। लेकिन वह अंधराष्ट्रवादी नहीं थे- वह विश्वमानवता के पक्षधर थे। यह संकलन उनकी बहुरंगी कहानियों का खूबसूरत गुलदस्ता है। आशा है आपको पसंद आएगा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639396561188,"sku":"9789392088377","price":125.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088377.jpg?v=1774958358"},{"product_id":"9788194939375","title":"The Happy Prince And Other Tales By Oscar Wilde","description":"\u003cp\u003e\"I am so clever that sometimes I don't understand a single word of what I am saying.\" Oscar Wilde's The Happy Prince and Other Tales is a collection of stories for all ages by Oscar Wilde, first published in May 1888. It contains five stories: \"The Happy Prince,\" \"The Nightingale and the Rose,\" \"The Selfish Giant,\" \"The Devoted Friend,\" and \"The Remarkable Rocket.\" This book is a brilliant and haunting treasure house for everybody where, through the stories of princes, rockets, nightingales, and roses, Oscar Wilde is teaching us about life, love, pride, and mercy.\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639399215396,"sku":"9788194939375","price":125.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788194939375.jpg?v=1775036722"},{"product_id":"9789347125027","title":"3 Mulaqatein Aur Kuch Kahaniyaan | 3 मुलाकातें और कुछ कहानियाँ By Yahya Bootwala","description":"\u003cp\u003e3 मुलाकातें और कुछ कहानियाँ’ हमारी भाषा में हमारे अपने समय की कहानियाँ हैं। इनके किरदार हमारे जैसे और जाने-पहचाने-से लगते हैं। प्रेम कहानियों का सार्वकालिक विषय है, लेकिन क्या हर समय का प्रेम एक-सा होता है? नहीं। क्या पिता और संतानों का रिश्ता हमेशा एक जैसा रहता है? जी नहीं। क्या रिश्तों के जज़्बात हर समय एक से होते हैं? बिल्कुल नहीं। ये कहानियाँ रिश्तों के इसी बदलाव को पकड़ती हैं। इसमें कुल बारह कहानियाँ हैं, जो एक साथ हमारे अपने समय का रेखांकन करती हैं। इनकी भाषा हमारी टूटन, कश्मकश और बेहवास ज़िंदगी को तो पकड़ती है, लेकिन उसमें प्रेम, त्याग और इंसानियत की रोशनी भी दिखाई पड़ती है। लेखक याह्या लोकप्रिय स्पोकन वर्ड आर्टिस्ट हैं और लाखों लोग उनकी कहानियों की प्रतीक्षा करते हैं।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Sign Copy","offer_id":54134060450084,"sku":"9789347125027","price":249.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789347125027.jpg?v=1774419389"},{"product_id":"9789347125096","title":"Dibiya | डिबिया By Uday Prakash","description":"\u003cp\u003eउदय प्रकाश की छोटी कहानियों के इस चयन में भी उनके कथावैशिष्ट्य के सभी तत्व सहज गतिमान दिखते हैं। जादू, मार्मिक स्मृतियाँ, विडंबना बोध और व्यंग्य उनकी इन कहानियों में एक कौंध की तरह आते हैं और पाठक की चेतना को प्रकाशित कर जाते हैं। माँ, पिता, भाई और मित्रों से आत्मीय किंतु जटिल रिश्तों की कई परतें इन कहानियों की संवेदना भूमि को बनाती हैं। उदय प्रकाश के पास, स्मृतियों और बाहरी संसार के जादू भरे वर्णन की एक ऐसी अद्वितीय भाषा है जो उन्हें गल्प के माहिर कारीगरों के बीच रखती है। अवसरवाद से उपजी गुलाम मानसिकता और यांत्रिकता जहाँ मनुष्य को दयनीय बना रही है वहीं दूसरी ओर अकेला भी कर रही है ।यहाँ अपने में खोया हुआ बचपन भी उतना ही सच्चा है जितनी प्रमाणिक मृत्यु की आहटें हैं।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639409635620,"sku":"9789347125096","price":199.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789347125096.jpg?v=1775202472"},{"product_id":"9789347125652","title":"Muhar | मुहर By Chandan Pandey","description":"\u003cp\u003eरोली घमंडी है, रोली अकडू है, रोली ज़िद्दी है... ऐसी तमाम तोहमतों के बीच रोली है कि नौकरी पाने, नौकरी की जगह तक पहुँच पाने और वहाँ से घर लौटने की जद्दोजेहद से रोज़ गुज़र रही है। यक़ीन कीजिए कि ये साधारण सी दिखने वाली बातें एक वर्किंग वूमन के लिये रोज़ लड़ी जाने वाली लड़ाइयाँ हैं। जेंडर, आयु और शहरी\/ग्रामीण पृष्ठभूमि को केंद्र में रखकर किये जाने वाले कई सूक्ष्म और स्थूल भेदभाव हैं जिनका सामना रोली और उस जैसी तमाम कामकाजी स्त्रियों को रोज़ करना होता है। परिवार, समाज और रोज़गार के मुश्किल कुरुक्षेत्र में जूझती रोली को केंद्र में रखकर लिखी गई ये कहानियाँ हर कामकाजी स्त्री के जीवन, स्वप्न और संघर्ष का सूक्ष्म और मार्मिक दस्तावेज़ बन पड़ी हैं।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639409668388,"sku":"9789347125652","price":199.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789347125652.jpg?v=1775294020"},{"product_id":"9789347125249","title":"Nitshay Ki Kutai | नीत्शे की कुटाई By Mayank Jain","description":"\u003cp\u003eयह ऐसी किताब है जिसे एक बार शुरू कर लेने के बाद आप पूरी कहानी पढ़े बिना छोड़ नहीं पाएँगे । व्यंग्य और कटाक्ष से सजी ये कहानियाँ छोटे शहरों और कस्बों की झलक देती हैं -- ऐसे पात्रों के बीच जिनसे हम अक्सर अपने आसपास मिलते हैं। यथार्थ, तर्क, कल्पना और संयोग मिलकर ये कहानियाँ जीवन को देखने का एक नया नज़रिया पेश करती हैं। माया शर्मा, क्वीर लेखिका और विचारक मयंक की कहानियों के मज़ाक में उनका गाम्भीर्य है। एक नयी आवाज़ जो हिन्दी के पूर्वजों से जितना लेती है, उतना ही अपना नया रास्ता भी बनाती है । तनुज सोलंकी, अंग्रेज़ी उपन्यासकार और संपादक\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639410422052,"sku":"9789347125249","price":249.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789347125249.jpg?v=1775298066"},{"product_id":"9789347125805","title":"Bawalistan | बवालिस्तान By Tasneem Khan","description":"\u003cp\u003eतसनीम ख़ान की ये कहानियाँ परिवार, समाज और राजनीति के अलग-अलग आयामों की गहरी पड़ताल और उनमें अंतर्निहित आख्यान को दर्ज करने की मुसलसल कोशिशों से उपजी हैं। कहानियों के परिवेश और भाषा में वर्णित संस्कृति को स्पष्ट रूप से पहचाना जा सकता है; अर्थात यह संसार कथाओं में बड़े विश्वसनीय ढंग से आया है। धर्म, स्त्री और पारिवारिक जीवन के जटिल अंतरसंबंधों को गहरी सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ कहती यह कहानियाँ अपने आप स्त्री के दुख और सांप्रदायिकता की बढ़ती विषबेल की पहचान करती चलती हैं। शीर्षक कहानी 'बावलिस्तान' मौजूदा भारतीय राजनीति और मीडिया के खोखले चरित्र को एक दिलचस्प स्थिति के सहारे नुमायाँ करती है तो वहीं ' अब्दुल की मौत' भी मौत के बाद की काल्पनिक परिस्थिति में सांप्रदायिकता की समस्या का परीक्षण करती है। कहानियों में गहरी रागात्मकता है, बोली का सुंदर रचाव है और स्पष्ट राजनैतिक समझ है ।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639411274020,"sku":"9789347125805","price":249.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789347125805.jpg?v=1774424294"},{"product_id":"gunda-aur-anay-kahaniyaan-गुंडा-तथा-अन्य-कहानियाँ","title":"Gunda aur Anay Kahaniyaan | गुंडा तथा अन्य कहानियाँ By Jaishankar Prasad","description":"\u003cdiv id=\"bookDescription_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"bookDescription\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"bookDescription\" data-csa-c-slot-id=\"bookDescription_feature_div\" data-csa-c-asin=\"8169235626\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"ynd77a-m92cys-ee2ubj-z3ndoq\" data-cel-widget=\"bookDescription_feature_div\"\u003e\n\u003cdiv data-a-expander-name=\"book_description_expander\" data-a-expander-collapsed-height=\"280\" class=\"a-expander-collapsed-height a-row a-expander-container a-spacing-base a-expander-partial-collapse-container\"\u003e\n\u003cdiv data-expanded=\"false\" class=\"a-expander-content a-expander-partial-collapse-content\"\u003e\u003cspan\u003eजयशंकर प्रसाद कहानियों की अपनी भाषा और शिल्प में शास्त्रीयतावादी मालूम पड़ते हैं। ऊपर से देखने पर उनकी संस्कृतनिष्ठ भाषा और राजा, नवाब और धनिकों की कहानियाँ ऐसा आभास देती भी हैं। ज़रा गहराई से देखें कि उनकी कहानियों के केन्द्रीय पात्र कौन ह? आपको मिलेगा कि बलूच और इरानी बंजारे, मुसहर, गुंडे, हाथ की सफाई दिखाने वाले, जलदस्यु, नगरवधुएँ और भूमिहीन- सताए हुए लोग उनकी कहानियों के नायक नायिकाएं हैं। इन कहानियों में उनका चरित्र उदात्त, क्षमाशील और कथित उच्च वर्ग की तुलना में कहीं अधिक मानवीय है। इसके उलट धनिक और राजे महाराजे कमज़ोर और छुद्र दिखाई देंगे। दूसरे अनेक कारणों के साथ यह तत्व भी जयशंकर प्रसाद की कहानियों को क्लासिक और भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर बनाता है ।\u003c\/span\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv id=\"globalStoreInfoBullets_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"globalStoreInfoBullets\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"globalStoreInfoBullets\" data-csa-c-slot-id=\"globalStoreInfoBullets_feature_div\" data-csa-c-asin=\"8169235626\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"garpbp-l6t6gc-khmc1p-y0xh4j\" data-cel-widget=\"globalStoreInfoBullets_feature_div\"\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv id=\"buyingOptionNostosBadge_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"buyingOptionNostosBadge\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"buyingOptionNostosBadge\" data-csa-c-slot-id=\"buyingOptionNostosBadge_feature_div\" data-csa-c-asin=\"8169235626\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"8hrsxs-7ucuii-nuguzm-gjenti\" data-cel-widget=\"buyingOptionNostosBadge_feature_div\"\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv id=\"tellAmazon_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"tellAmazon\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"tellAmazon\" data-csa-c-slot-id=\"tellAmazon_feature_div\" data-csa-c-asin=\"8169235626\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"sx2hr8-t7gbti-edqwh2-f316ag\" data-cel-widget=\"tellAmazon_feature_div\"\u003e\n\u003cdiv class=\"celwidget c-f\" data-csa-op-log-render=\"\" data-csa-c-content-id=\"DsUnknown\" data-csa-c-slot-id=\"DsUnknown-3\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-painter=\"tell-amazon-desktop-cards\" data-csa-c-id=\"shquq0-x4vc7h-mkyxc5-ggjtgq\" data-cel-widget=\"tell-amazon-desktop_DetailPage_2\"\u003e\n\u003cdiv id=\"CardInstancew3IurZutxyf6ufRwFTrunQ\" data-card-metrics-id=\"tell-amazon-desktop_DetailPage_2\" data-acp-tracking=\"{}\" data-mix-claimed=\"true\"\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":53562891272484,"sku":"9788169235624","price":199.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788169235624.jpg?v=1777621513"},{"product_id":"3-mulaqatein-aur-kuch-kahaniyaan-3-मुलाकातें-और-कुछ-कहानियाँ-by-yahya-bootwala-signed-copy","title":"3 Mulaqatein Aur Kuch Kahaniyaan | 3 मुलाकातें और कुछ कहानियाँ By Yahya Bootwala (Signed Copy)","description":"\u003cp\u003e3 मुलाकातें और कुछ कहानियाँ’ हमारी भाषा में हमारे अपने समय की कहानियाँ हैं। इनके किरदार हमारे जैसे और जाने-पहचाने-से लगते हैं। प्रेम कहानियों का सार्वकालिक विषय है, लेकिन क्या हर समय का प्रेम एक-सा होता है? नहीं। क्या पिता और संतानों का रिश्ता हमेशा एक जैसा रहता है? जी नहीं। क्या रिश्तों के जज़्बात हर समय एक से होते हैं? बिल्कुल नहीं। ये कहानियाँ रिश्तों के इसी बदलाव को पकड़ती हैं। इसमें कुल बारह कहानियाँ हैं, जो एक साथ हमारे अपने समय का रेखांकन करती हैं। इनकी भाषा हमारी टूटन, कश्मकश और बेहवास ज़िंदगी को तो पकड़ती है, लेकिन उसमें प्रेम, त्याग और इंसानियत की रोशनी भी दिखाई पड़ती है। लेखक याह्या लोकप्रिय स्पोकन वर्ड आर्टिस्ट हैं और लाखों लोग उनकी कहानियों की प्रतीक्षा करते हैं।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":54134060515620,"sku":"9789347125027","price":249.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789347125027.jpg?v=1774419389"}],"url":"https:\/\/unboundscript.com\/collections\/short-stories.oembed","provider":"Unbound Script","version":"1.0","type":"link"}