{"title":"YA Historical","description":null,"products":[{"product_id":"9789392088544","title":"Ajey Hum - Insaano ne Kaisi Jeeti Duniya | अजेय हम - इंसानों ने कैसी जीती दुनिया By Yuval Noah Harari","description":"\u003cp\u003eहम शेरों जैसे ताक़तवर नहीं हैं, न डॉल्फिन की तरह तैर सकते हैं, और निश्चय ही हमारे पंख भी नहीं हैं! तो फिर हमने इस दुनिया पर राज कैसे किया? इसका जवाब एक ऐसी अजीब कहानी में है, जो शायद ही फिर कभी सुनने को मिले। वह भी एक सच्ची कहानी ! कभी आपके दिमाग़ में यह सवाल पैदा हुआ कि हमने यह मुक़ाम कैसे हासिल किया? हाथियों के शिकार से लेकर स्मार्ट फोन चलाने तक का सफ़र ? आखिर कैसे बने हम.. अजेय? इसके पीछे की सच्चाई यह है कि हमारे पास एक सुपर पावर है। और वह यह कि हम कहानियाँ गढ़ सकते हैं। यह ऐसा इतिहास है जिसे आपने पहले कभी अनुभव नहीं किया होगा। जानिए कि कैसे क़िस्सागोई की इस अनोखी ख़ूबी का इस्तेमाल हमने अच्छाई-बुराई को समझने और दुनिया पर राज करने के लिए किया। और जानिए कि दुनिया को बदल देने की यह ताक़त हासिल केसे हुई? हरारी युवा पाठकों को साथ लेकर मानव जाति के इतिहास की यात्रा पर निकले हैं। रोमांचक तथ्य और जानदार चित्रांकन के ज़रिए विस्तृत और उलझे हुए विषय को खूबसूरती से पेश करते हैं। सबीना सदेवा, 'ओरिजिन ऑफ़ स्पीशीज़ की लेखिका\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e \u003c\/p\u003e","brand":"Unbound Script","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639386698020,"sku":"9789392088544","price":499.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088544.jpg?v=1774350378"},{"product_id":"9788119745296","title":"Ramcharcha | रामचर्चा By Munshi Premchand","description":"\u003cp\u003eभगवान श्री राम की कथा बहुत पुरानी है और इसे बहुत से लोगों ने बहुत तरीक़े से कहा है। एक तरीका महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद का है और यह तरीका उन्होंने बच्चों के लिए विकसित किया है। उनके कहने का तरीका इतना सरल, कौतुकपूर्ण और जीवंत है कि जो लोग यह कथा जानते हैं, उन्हें भी पढ़ने में रस मिलेगा। मुंशी प्रेमचंद रामकथा के उन मार्मिक स्थलों को पहचानते हैं जो बच्चों के लिए रुचिकर और श्रेयस्कर दोनों हैं। लेकिन पढ़ते हुए यह ध्यान रखना ज़रूरी हैकि यह इतिहास या महाकाव्य नहीं, उपन्यास है।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Unbound Script","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639394922788,"sku":"9788119745296","price":249.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788119745296.jpg?v=1774863527"},{"product_id":"9789392088780","title":"Sapiens A Graphic History Volume - 2 | सेपियंस चित्र इतिहास भाग -2 By Yuval Noah Harari","description":"सेपियन्स भाग दो सभ्यता के स्तम्भ यह अद्भुत चित्र इतिहास... बौद्धिक, मज़ेदार और एक मानवजाति के बतौर हमारी वास्तविकता की गहनतम उद्भावना है - बिग इशू जीवंत, आकर्षक... और मनुष्यता के उलझे हुए इतिहास की इतनी सुगम प्रस्तुति कि कोई भी इसका आनंद ले सकता है -बी.बी.सी. हिस्ट्री मैगज़ीन यह इंसान के आदिम इतिहास से बेहद \u003cp\u003eकल्पनाशील और खिलंदड़े ढंग से गुज़रना है - स्पेक्टेटर ख़ूबसूरत रूपांतरण...यह किताब बेहतरीन चित्रांकन से ज़रिए मानव जाति की कहानी सुनाती है तथा विज्ञान और इतिहास को जोड़कर हमें यह समझने में मदद करती है कि इंसान इस धरती पर बसे कैसे - बी.बी.सी. साइंस फोकस मैगज़ीन यह हमारे दिमाग के जालों को साफ़ करती है और उसे उजाले से भर देती है, जिससे हम दुनिया को नयी नज़रों से देखने लगते हैं - संडे टाइम्स सेपियन्स इतनी दिलचस्प और विचारोत्तेजक इसलिए है क्योंकि यह उलझे और व्यापक इतिहास के कुछ केन्द्रीय विषयों पर बात करती है और इस अद्भुत मानव सभ्यता की पुनर्रचना के लिए तैयार करती है। यह इस बात का एक प्ररिप्रेक्ष्य देती है कि हम कितने कम समय से इस धरती पर हैं - बराक ओबामा हरारी इतनी आसानी से हमें हमारा इतिहास बताते हैं कि एक बार इस किताब को उठाने के बाद रखना मुश्किल होगा। मैं उन सबको यह किताब पढ़ने के लिए कहूँगा जो मनुष्य के इतिहास और उसके भविष्य में रुचि रखते हैं - बिल गेट्स अविश्वसनीय रूप से बेहतरीन किताब - क्रिस इवांस चित्र इतिहास\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Unbound Script","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639396626724,"sku":"9789392088780","price":999.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088780.jpg?v=1774953767"},{"product_id":"9789392088162","title":"Sapiens A Graphic History Volume - 1 | सेपियंस चित्र इतिहास भाग -1 By Yuval Noah Harari","description":"\u003cp\u003eइस महागाथा का यह पहला खंड युवाल नोआ हरारी की अंतरराष्ट्रीय बेस्टसेलर पुस्तक पर आधारित और खूबसूरती से रेखांकित मानव जाति का चित्र इतिहास है। यह कहानी बताती है कि कैसे तुच्छ बन्दर पृथ्वी का शासक बन गया, जो आज परमाणु विखंडन, चाँद तक उड़ने और जीवन के गुणसूत्रों तक को बदलने की क्षमता रखता है। हरारी बतौर मार्गदर्शक, कुछ और किरदार जैसे आद्य ऐतिहासिक बिल, डॉ. फ्रिक्शन और जासूस लोपेज़ के साथ आप इतिहास के बीहड़ में भ्रमण के लिए आमंत्रित हैं। मनष्यु का उद्विकास एक रियलिटी टीवी शो की तरह कल्पित किया गया है। सेपियंस और नियंडरथल्स के मुठभेड़ को प्रसिद्ध आधुनिक कलाकृतियों के ज़रिए कहा गया है तथा मैमथ और घुमावदार दांतों वाले बाघों की\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eविलुप्ति को जासूसी मूवी की तरह दिखाया गया है। सेपियंस: चित्र इतिहास एक विलक्षण रचना है— मनुष्यता की विलक्षण मजेदार कथा, हाज़िरजवाबी की तनक, हास्य और ऊर्जा से भरपूर ।\u003c\/p\u003e","brand":"Unbound Script","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639396692260,"sku":"9789392088162","price":1099.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789392088162.jpg?v=1774955545"},{"product_id":"9788119745210","title":"Veer Durgadas | वीर दुर्गादास By Munshi Premchand","description":"\u003cp\u003eराजपूताना में बड़े-बड़े शूर-वीर हो गये हैं। उस मरुभूमि ने कितने ही रत्नों को जन्म दिया है, पर वीर दुर्गादास अपने अनुपम आत्म-त्याग, अपनी निःस्वार्थ सेवा-भक्ति और अपने उज्ज्वल चरित्र के लिए कोहनूर के समान हैं। औरों में शौर्य के साथ कहीं-कहीं हिंसा और द्वेष का भाव भी पाया जाएगा, कीर्ति का मोह भी होगा, अभिमान भी होगा, पर दुर्गादास शूर होकर भी साधु पुरुष थे ।\u003c\/p\u003e","brand":"Unbound Script","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639400558884,"sku":"9788119745210","price":149.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788119745210.jpg?v=1775045382"},{"product_id":"9789348497697","title":"Shaheed-E-Azam Bhagat Singh | शहीद-ए-आजम भगत सिंह By Ravi Gupta","description":"\u003cp\u003eदेश में कोई ऐसा नहीं होगा जिसने भगत सिंह का नाम न सुना हो। जब भी ये नाम आता है जेहन में एक ऐसे नौजवान की तस्वीर उभरती है, जिसकी आँखो में देश को कैसे भी आज़ाद कराने का जुनून है, वो बस ब्रितानिया हुकूमत को उखाड़ फेकना चाहता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eपर क्या भगत सिंह का किरदार यहीं तक सीमित है?\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eमुझे याद है कि कानपुर की लाइब्रेरी में भगत सिंह पर आधारित एक किताब पढ़ी थी। रात भर में किताब ख़त्म हो गई। पर भगत सिंह के बारे जानने की भूख ख़त्म न हुई। मैंने उन पर आधारित लेख पढ़े, किताबें खोजी, सिनेमा देखा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eसबसे ज़्यादा प्रभावित किया उनकी समाजवादी सोच ने, भगत सिंह मज़दूरों की हक़ बात कर रहे थे, कौमी एकता के हिमायती थे, और सामंतवाद के ख़िलाफ़ थे। 23 साल की उम्र में इतनी परिपक्वता चकित करती है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eमैं तब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में दृश्य कला में स्रातक की पढ़ाई कर रहा था। मुझे लगा कि भगत सिंह पर एक कॉमिक्स बनानी चाहिए, फलस्वरूप यह किताब बनी जो अभी आपके हाथ में है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eभगत सिंह के प्रति मेरे मन में जितना सम्मान और प्रेम है मुझे नहीं पता कि मैं उनके जीवन और विचारों को प्रस्तुत करते हुए कितना न्याय कर पाया हूँ, पर मेरी कोशिश यही रही है कि इस बहाने हम उस नौजवान को याद कर पाएँ जो बस 23 साल की उम्र में देश के लिए फाँसी के फंदे पर झूल गया।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eआशा है आपको मेरा ये प्रयास पसंद आएगा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e-रवि गुप्ता\u003c\/p\u003e","brand":"Unbound Script","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639403376932,"sku":"9789348497697","price":299.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789348497697.jpg?v=1775300854"},{"product_id":"9789348497871","title":"History Hunters - Chandragupta Maurya And Yunani Aakarman | हिस्ट्री हंटर्स - चंद्रगुप्त मौर्य और युनानी आकारमान By Shruti Garodia \u0026 Archana Garodia Gupta","description":"\u003cp\u003eअगर आप आज से 2350 साल पहले के बिल्कुल नये संसार में पहुँच जाएँ तो क्या करेंगे? गोवा के एक सुंदर झरने के पास पिकनिक के लिये गए चार दोस्त- ज़ोया, नूर, अंश, रोहन और उनका बहुत प्यारा हाथी एल्फू । ये सब अचानक फँस गये दो हज़ार साल पीछे- रक्तरंजित युद्ध भूमि में, जहाँ मकदूनिया का सिकन्दर भारत की ओर कूच कर रहा है। एक नौजवान उन्हें बचाकर अपने गुरुकुल तक्षशिला ले जाता है। चारों दोस्तों के सामने कोई चारा नहीं है, सिवाए इसके कि रास्ते की मुश्किलों का सामना करते चलें । जहाँ गुस्सैल सैनिक हैं, खतरनाक साँप हैं और भैंसों की फूली हुई खाल नदी में तैर रही है। अनगिन अप्रत्याशित घटनाओं और ख़तरों से कैसे बचकर निकले ये किशोर साथी? क्या वे उस पुराने समय में हमेशा के लिये खो गये? क्या वो तेज़ी से घूमती घड़ी की सुईयों को हराकर अपने समय में लौट पाए? 'हिस्ट्री हंटर्स' के साथ देखिए । कैसे वे इस पहली सनसनीखेज़ और डरावनी यात्रा में हैं। वे भविष्य के सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और किंगमेकर चाणक्य के युग में हैं। और अंत में- फैक्ट ट्रैकर मौर्यकाल से जुड़ी ज़रूरी जानकारियाँ!\u003c\/p\u003e","brand":"Unbound Script","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639406391588,"sku":"9789348497871","price":249.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789348497871.jpg?v=1775215911"}],"url":"https:\/\/unboundscript.com\/collections\/ya-historical.oembed","provider":"Unbound Script","version":"1.0","type":"link"}