रस्किन बॉण्ड हमारी आँखों से ओझल दुनिया की पुनर्रचना करने वाले जादूगर हैं| यह ओझल दुनिया कहीं रोमाँच, भय, जिज्ञासा के हमारे अपने ही मनोभावों की है तो कहीं कीट, पतंगों, फूल-पौधों या मामूली भुनगों की| रस्किन की नज़र पाते ही मामूली चीज़ें भी अपने अनोखेपन से दीप्त हो उठती हैं| उन्हें पढ़ते हुए हमेशा लगता रहता है कि यह दुनिया अकथ्य सुन्दर है| जिसका रचयिता इसे और सुन्दर बनाने की ज़िम्मेदारी हम पर डालकर स्वयं कहीं छिप गया है| यह किताब हिंदी पाठकों के लिए रस्किन की इस अनोखी और बहुरंगी दुनिया में उतरने का दुर्लभ अवसर है|
रस्किन की कहानियाँ बाल-जगत में बड़ों की कल्पनात्मक उड़ान नहीं हैं, बल्कि बच्चों की निश्छलता और उन्मुक्त कल्पनाशीलता की बड़ी उड़ान हैं।कोई विवेकवान व्यक्ति अगर अपने भीतर बच्चों-सा उत्साह, वैसी जिज्ञासा, विस्मय और कल्पनाशीलता जगा सके तो वह रस्किन बॉण्ड की तरह बच्चों का प्रिय लेखक बन सकता है। लेकिन यह इतना आसान होता तो रस्किन इतने प्रसिद्ध ही क्यों होते? बड़ों का ज्ञान बच्चे एक दिन हासिल कर लेते हैं, लेकिन बच्चे अपनी नई आँखों से रंग-बिरंगी दुनिया को जैसे देखते हैं, महसूसते हैं और कल्पना के परों पर जैसी उड़ान भरते हैं, वह बड़ों को दुबारा कभी हासिल नहीं होता।
Additional information
Weight
0.31 kg
Dimensions
8.5 × 5.5 × 1 cm
Author
Ruskin Bond
Imprint
Unbound Script
Publication date
14 November 2022
Pages
328
Reading age
6 years and up
ISBN-13
978-9392088308
Binding
Paperback
Language
Hindi
Brand
Unbound Script
Customer Reviews
Reviews
There are no reviews yet.
Be the first to review “Naani Ka Chashma” Cancel reply
Reviews
There are no reviews yet.