{"product_id":"9789348497697","title":"Shaheed-E-Azam Bhagat Singh | शहीद-ए-आजम भगत सिंह By Ravi Gupta","description":"\u003cp\u003eदेश में कोई ऐसा नहीं होगा जिसने भगत सिंह का नाम न सुना हो। जब भी ये नाम आता है जेहन में एक ऐसे नौजवान की तस्वीर उभरती है, जिसकी आँखो में देश को कैसे भी आज़ाद कराने का जुनून है, वो बस ब्रितानिया हुकूमत को उखाड़ फेकना चाहता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eपर क्या भगत सिंह का किरदार यहीं तक सीमित है?\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eमुझे याद है कि कानपुर की लाइब्रेरी में भगत सिंह पर आधारित एक किताब पढ़ी थी। रात भर में किताब ख़त्म हो गई। पर भगत सिंह के बारे जानने की भूख ख़त्म न हुई। मैंने उन पर आधारित लेख पढ़े, किताबें खोजी, सिनेमा देखा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eसबसे ज़्यादा प्रभावित किया उनकी समाजवादी सोच ने, भगत सिंह मज़दूरों की हक़ बात कर रहे थे, कौमी एकता के हिमायती थे, और सामंतवाद के ख़िलाफ़ थे। 23 साल की उम्र में इतनी परिपक्वता चकित करती है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eमैं तब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में दृश्य कला में स्रातक की पढ़ाई कर रहा था। मुझे लगा कि भगत सिंह पर एक कॉमिक्स बनानी चाहिए, फलस्वरूप यह किताब बनी जो अभी आपके हाथ में है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eभगत सिंह के प्रति मेरे मन में जितना सम्मान और प्रेम है मुझे नहीं पता कि मैं उनके जीवन और विचारों को प्रस्तुत करते हुए कितना न्याय कर पाया हूँ, पर मेरी कोशिश यही रही है कि इस बहाने हम उस नौजवान को याद कर पाएँ जो बस 23 साल की उम्र में देश के लिए फाँसी के फंदे पर झूल गया।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eआशा है आपको मेरा ये प्रयास पसंद आएगा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e-रवि गुप्ता\u003c\/p\u003e","brand":"Unbound Script","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52639403376932,"sku":"9789348497697","price":269.1,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9789348497697.jpg?v=1775300854","url":"https:\/\/unboundscript.com\/products\/9789348497697","provider":"Unbound Script","version":"1.0","type":"link"}