{"product_id":"emotionally-yours","title":"Emotionally Yours | इमोशनली योर्स","description":"\u003cp\u003eयह सरल लेकिन एक विरल कहानी है। विंसी हाल ही में आज़ाद हुए हिंदुस्तान के साथ किशोर होता एक गे एंग्लो-इंडियन है। हिंदुस्तान की राजधानी की तरह वह कलकत्ते से दिल्ली आता है—कॉलेज करने। फिर एकदम अलग विषय में पढ़ाई करने लंदन जाता है और उस पेशे (प्रोफेशन) को चुनता है, जो इन सबसे अलहदा है और उस ऊँचाई तक पहुँचता है, जिसके बारे में लोग स्वप्न देखते हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eइसमें कलकत्ता, दिल्ली और लंदन का वर्णन आपको इतिहास के किसी और दौर में ले जाएगा। आप खुद को यहाँ विंसी के साथ टहलता हुआ महसूस करेंगे। उसके संघर्षों में खुद को साथ पाएंगे। उसके जीतने की कामना करेंगे, जैसे आप खुद जीतने की करते हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eआप देखेंगे कि गलतियों का दरवाज़ा भी बड़ी सफलता की तरफ़ खुल सकता है। किसी प्रेम का खालीपन किसी बड़े उद्देश्य से भर सकता है। सबकी उपेक्षा एक ज़िद और जिजीविषा में भी बदल सकती है, जिससे दीवार में भी दरवाज़े बनते हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eलेखक प्रशांत कश्यप का यह पहला उपन्यास है, लेकिन इसकी भाषा और शैली तीव्र, प्रवहशील और निर्मल नदी सी लगेगी।\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":68189195764004,"sku":"9788169235242","price":239.2,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788169235242.jpg?v=1794560612","url":"https:\/\/unboundscript.com\/products\/emotionally-yours","provider":"Unbound Script","version":"1.0","type":"link"}