{"product_id":"family-reading-pack-muhar-dibiya-paandaan-kitchen-set-a-book-collection-for-the-whole-family","title":"Family Reading Pack | Muhar + Dibiya + Paandaan + Kitchen Set – A Book Collection for the Whole Family","description":"\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eMuhar | मुहर \u003c\/strong\u003e- \u003cspan\u003eरोली घमंडी है, रोली अकडू है, रोली ज़िद्दी है... ऐसी तमाम तोहमतों के बीच रोली है कि नौकरी पाने, नौकरी की जगह तक पहुँच पाने और वहाँ से घर लौटने की जद्दोजेहद से रोज़ गुज़र रही है। यक़ीन कीजिए कि ये साधारण सी दिखने वाली बातें एक वर्किंग वूमन के लिये रोज़ लड़ी जाने वाली लड़ाइयाँ हैं।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eDibiya | डिबिया\u003c\/strong\u003e - \u003cspan\u003eउदय प्रकाश की छोटी कहानियों के इस चयन में भी उनके कथावैशिष्ट्य के सभी तत्व सहज गतिमान दिखते हैं। जादू, मार्मिक स्मृतियाँ, विडंबना बोध और व्यंग्य उनकी इन कहानियों में एक कौंध की तरह आते हैं और पाठक की चेतना को प्रकाशित कर जाते हैं। माँ, पिता, भाई और मित्रों से आत्मीय किंतु जटिल रिश्तों की कई परतें इन कहानियों की संवेदना भूमि को बनाती हैं। \u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003ePaandaan | पानदान\u003c\/strong\u003e’ — सिर्फ़ पान का सामान रखने की एक छोटी संदूक़ची नहीं, बल्कि एक ख़ानदानी विरासत है, जो पीढ़ियों से गुज़रते हुए मुमताज़ बेगम तक पहुँची है। यह अफ़साना एक औरत की उस नाज़ुक पर मज़बूत दुनिया की कहानी है, जो अपने हिस्से की इज़्ज़त, रुतबा और औलादों की परवरिश को उसी सलीके से सँभालती है, जैसे वह अपने पानदान को।\u003cbr\u003eमुमताज़ बेगम का जीवन उन तमाम औरतों का प्रतीक है, जो समय और हालात की मार झेलते हुए भी अपने भीतर की गरिमा और अपनापन नहीं खोतीं। मुज्तबा ख़ान ने इस दास्तान को उस दौर के पूरे सामाजिक परिवेश, उसकी भाषा और रवायतों समेत हमारे सामने ज्यों का त्यों रख दिया है।\u003cbr\u003eहर किरदार में मुहब्बत और इंसानियत की खुशबू है। भाषा में पुराने लखनऊ की नफ़ासत और क़िस्सागोई का ऐसा रंग है कि कहानी शुरू होते ही पाठक उस दुनिया में उतर जाता है — और आख़िरी पंक्ति तक वहीं ठहर जाना चाहता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eKitchen Set | किचन सेट - \u003c\/strong\u003eहिना को उसके जन्मदिन पर ढेरों तोहफे मिले।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eवह बहुत खुश है। पर उसका भाई अदनान थोड़ा उदास है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eआइए जानते हैं कि आखिर क्यों उदास है अदनान ?\u003c\/p\u003e","brand":"Combo_Set","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":67897382600996,"sku":"Family_Pack","price":448.2,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/1_515cb61b-d7d9-4dd6-b9aa-16ebd00ded60.png?v=1792733669","url":"https:\/\/unboundscript.com\/products\/family-reading-pack-muhar-dibiya-paandaan-kitchen-set-a-book-collection-for-the-whole-family","provider":"Unbound Script","version":"1.0","type":"link"}