{"product_id":"gillu-ki-nayi-kahani-neelkanth-gillu","title":"Gillu Ki Nayi Kahani, Neelkanth \u0026 Gillu","description":"\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eGillu Ki Nayi Kahani - \u003c\/strong\u003eगिलहरी के आत्मीय साहचर्य से उपजे अद्भुत रोमांचक अनुभवों से भरी, मानवीय संवेदनाओं का विस्तार करने वाली अनूठी पुस्तक। -नरेश सक्सेना 'गिल्लू की नयी कहानी' में महादेवी वर्मा का अमर पात्र गिल्लू नये रूप में अवतरित हुआ है। लेखिका के आँगन में इस लघुप्राण नन्हे-से जीव के मिलने से, उसके प्रति स्नेह का निर्झर फूट पड़ता है। इसमें परिवार की एकजुटता के हँसमुख सूत्र निहित हैं। यहाँ रेखाचित्न से आगे की जानकारी मिलती है। बेहद दिलचस्प किताब, जिसे बच्चे, किशोर और वयस्क सभी रम कर पढ़ सकते हैं ।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eNeelkanth - \u003c\/strong\u003eनीलकंठ एक मोर की कहानी है। महादेवी वर्मा ने इसे बड़े सरस और आत्मीय ढंग से लिखा है। इस सुंदर गद्य से गुज़रते हुए हम नीलकंठ के बचपन से लेकर उसके वयस्क मयूर बनने तक की यात्रा में साथ हो लेते हैं। हम उससे ऐसा जुड़ाव महसूस करने लगते हैं कि नीलकंठ का गुस्सा, उसकी उदासी और उसका प्यार हमें महसूस होने लगता है। इस संस्मरण के परिदृश्य में लेखिका का पशु पक्षियों के प्रति अनुराग भी जैसे गूँजता रहता है। नीलकंठ की कथा पढ़ते हुए हम एक सुंदर और मार्मिक प्रेमकथा से भी रूबरू होते हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eGillu - \u003c\/strong\u003eअपने परिवेश से, मनुष्य का रिश्ता केवल लोभ-लाभ का नहीं हो सकता। यह संसार के साथ मनुष्य के अंतर्लोक के लिए भी घातक है। नन्ही गिलहरी ‘गिल्लू’ से महादेवी जी का जुड़ाव, पूरे परिवेश से उनकी आत्मीयता में बदल जाता है। गिल्लू संग धीरे-धीरे हमारे भीतर एक भावलोक निर्मित होता है, जो उसके साथ ही डूब जाता है- जैसे वीणा के तारों से उठी सरगम । इसे पढ़ने के बाद, अपने आसपास के पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं को देखने का हमारा तरीक़ा वही नहीं रह जाता। कलात्मक चित्रांकन, इस रेखाचित्र में शब्दों की निहित संवेदना को मूर्त कर देता है।\u003c\/p\u003e","brand":"Combo_Set","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":68181200666916,"sku":null,"price":555.1,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9_da7f6c41-501d-490d-8ab8-ffb1e2036923.png?v=1794485048","url":"https:\/\/unboundscript.com\/products\/gillu-ki-nayi-kahani-neelkanth-gillu","provider":"Unbound Script","version":"1.0","type":"link"}