{"product_id":"hindi-literary-fiction-collection-5-books-by-contemporary-authors-baramde-gamchha-muhar-dibiya-paavati-kaun-dega","title":"Hindi Literary Fiction Collection – 5 Books by Contemporary Authors | Baramde, Gamchha, Muhar, Dibiya \u0026 Paavati Kaun Dega","description":"\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eBaramde -  \u003c\/strong\u003e\u003cspan class=\"a_GcMg font-feature-liga-off font-feature-clig-off font-feature-calt-off text-decoration-none text-strikethrough-none\"\u003eकहीं स्कूटी की चाबी होने वाली है गुम, तो कहीं अंकल चिप्स के लिए किया जाएगा जुर्म ।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp class=\"cvGsUA block-font-kerning-normal block-font-feature-liga-off block-font-feature-clig-off block-font-feature-calt-off direction-ltr align-start para-style-body\"\u003e\u003cspan class=\"a_GcMg font-feature-liga-off font-feature-clig-off font-feature-calt-off text-decoration-none text-strikethrough-none\"\u003eकहीं प्यार से परीक्षा टकराएगी, तो कहीं आम खाते-खाते शर्ट पीली हो जाएंगी।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp class=\"cvGsUA block-font-kerning-normal block-font-feature-liga-off block-font-feature-clig-off block-font-feature-calt-off direction-ltr align-start para-style-body\"\u003e\u003cspan class=\"a_GcMg font-feature-liga-off font-feature-clig-off font-feature-calt-off text-decoration-none text-strikethrough-none\"\u003eकैसा लगता है जब सुनने ना मिले “आई लव यू टू”, और क्या चुना जाए जब विकल्प हो केवल जंगल या ज़ू ?\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp class=\"cvGsUA block-font-kerning-normal block-font-feature-liga-off block-font-feature-clig-off block-font-feature-calt-off direction-ltr align-start para-style-body\"\u003e\u003cspan class=\"a_GcMg font-feature-liga-off font-feature-clig-off font-feature-calt-off text-decoration-none text-strikethrough-none\"\u003eआइए लौटते हैं उन बरामदों में जो हमारे कई किस्से और कांड का हिस्सा बन जाते थे\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp class=\"cvGsUA block-font-kerning-normal block-font-feature-liga-off block-font-feature-clig-off block-font-feature-calt-off direction-ltr align-start para-style-body\"\u003e\u003cspan class=\"a_GcMg font-feature-liga-off font-feature-clig-off font-feature-calt-off text-decoration-none text-strikethrough-none\"\u003eमिहिर की ये कहानियाँ भारतीय कस्बाई मध्यवर्ग का सुंदर और मार्मिक रेखाचित्त्र खींचती हैं और क़िस्सागोई इतनी अनूठी है कि इस किताब को बार-बार पढ़ने का मन करता है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eGamchha - \u003c\/strong\u003e\u003cspan\u003eममता कालिया की अनुभवी कलम से निकली ये तेरह नई कहानियाँ समाज और मन की ऐसी छुपी हुई जगहों का आख्यान हैं जिनपर सामान्यतः नज़र नहीं जाती । इन्हें रचते हुए वे अलग- अलग शैलियों, चरित्रों और स्थितियों का बड़े ही सिद्धहस्त तरीके से संधान करती हैं। पढ़ते हुए आप यह महसूस करते हैं कि ये कहानियाँ सहज-पठनीय हैं, अपनी बुनावट में सरल प्रतीत होती हैं लेकिन अपने कथ्य और विषयवस्तु के चयन में, जटिल और बहुस्तरीय हैं। इनकी सूक्ष्मता ज़ाहिर नहीं है, वह पाठक की चेतना में घटित होती है । पारिवारिक सामाजिक ताने-बाने में कुचली जाती स्त्री हो या बदलाव की ऊर्जा से भरे किन्तु दिशाहीन युवा, साहित्यिक आयोजनों का छिछलापन हो या एकाकी पिता का बुढ़ापा; इन कहानियों में ऐसे सभी पात्र, समुदाय और घटनाएँ अपनी मार्मिकता, विडम्बना और हास्यबोध को ऐसे ही साथ लिए चलते हैं जैसे वे हमारी इस दुनिया में मौजूद हैं ।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cdiv id=\"globalStoreInfoBullets_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"globalStoreInfoBullets\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"globalStoreInfoBullets\" data-csa-c-slot-id=\"globalStoreInfoBullets_feature_div\" data-csa-c-asin=\"8169235138\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"2zp82l-v7g7oi-azw4mh-sy8kao\" data-cel-widget=\"globalStoreInfoBullets_feature_div\"\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv id=\"buyingOptionNostosBadge_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"buyingOptionNostosBadge\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"buyingOptionNostosBadge\" data-csa-c-slot-id=\"buyingOptionNostosBadge_feature_div\" data-csa-c-asin=\"8169235138\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"cgs4q3-k4hkp5-r6sk5i-8mfl2u\" data-cel-widget=\"buyingOptionNostosBadge_feature_div\"\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv id=\"tellAmazon_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"tellAmazon\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"tellAmazon\" data-csa-c-slot-id=\"tellAmazon_feature_div\" data-csa-c-asin=\"8169235138\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"9wlt8c-37ltgh-ofw2s2-e6n3wx\" data-cel-widget=\"tellAmazon_feature_div\"\u003e\n\u003cdiv class=\"celwidget c-f\" data-csa-op-log-render=\"\" data-csa-c-content-id=\"DsUnknown\" data-csa-c-slot-id=\"DsUnknown-5\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-painter=\"tell-amazon-desktop-cards\" data-csa-c-id=\"wwcpus-pzdihf-11rb7d-pkelta\" data-cel-widget=\"tell-amazon-desktop_DetailPage_4\"\u003e\n\u003cdiv id=\"CardInstancelBOkvj3nzNvMxtl3i8pd1w\" data-card-metrics-id=\"tell-amazon-desktop_DetailPage_4\" data-acp-tracking=\"{}\" data-mix-claimed=\"true\"\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eMuhar - \u003c\/strong\u003eरोली घमंडी है, रोली अकडू है, रोली ज़िद्दी है... ऐसी तमाम तोहमतों के बीच रोली है कि नौकरी पाने, नौकरी की जगह तक पहुँच पाने और वहाँ से घर लौटने की जद्दोजेहद से रोज़ गुज़र रही है। यक़ीन कीजिए कि ये साधारण सी दिखने वाली बातें एक वर्किंग वूमन के लिये रोज़ लड़ी जाने वाली लड़ाइयाँ हैं। जेंडर, आयु और शहरी\/ग्रामीण पृष्ठभूमि को केंद्र में रखकर किये जाने वाले कई सूक्ष्म और स्थूल भेदभाव हैं जिनका सामना रोली और उस जैसी तमाम कामकाजी स्त्रियों को रोज़ करना होता है। परिवार, समाज और रोज़गार के मुश्किल कुरुक्षेत्र में जूझती रोली को केंद्र में रखकर लिखी गई ये कहानियाँ हर कामकाजी स्त्री के जीवन, स्वप्न और संघर्ष का सूक्ष्म और मार्मिक दस्तावेज़ बन पड़ी हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eDibiya - \u003c\/strong\u003eउदय प्रकाश की छोटी कहानियों के इस चयन में भी उनके कथावैशिष्ट्य के सभी तत्व सहज गतिमान दिखते हैं। जादू, मार्मिक स्मृतियाँ, विडंबना बोध और व्यंग्य उनकी इन कहानियों में एक कौंध की तरह आते हैं और पाठक की चेतना को प्रकाशित कर जाते हैं। माँ, पिता, भाई और मित्रों से आत्मीय किंतु जटिल रिश्तों की कई परतें इन कहानियों की संवेदना भूमि को बनाती हैं। उदय प्रकाश के पास, स्मृतियों और बाहरी संसार के जादू भरे वर्णन की एक ऐसी अद्वितीय भाषा है जो उन्हें गल्प के माहिर कारीगरों के बीच रखती है। अवसरवाद से उपजी गुलाम मानसिकता और यांत्रिकता जहाँ मनुष्य को दयनीय बना रही है वहीं दूसरी ओर अकेला भी कर रही है ।यहाँ अपने में खोया हुआ बचपन भी उतना ही सच्चा है जितनी प्रमाणिक मृत्यु की आहटें हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003ePaavati Kaun Dega - \u003c\/strong\u003eप्रिय का सधा हुआ चमकदार गद्य उनके व्यंग्य को वह ज़रूरी धार मुहैया कराता है जिसकी अनुपस्थिति में इस तरह के लेखन के सामने दोहराव का जोखिम बना रहता है। उनके लेखन में जीवन से सीधी मुठभेड़ करते आमजन के लिए स्पष्ट प्रतिबद्वता तो नज़र आती ही है, उनके अध्ययन के विस्तृत और दिलचस्प दायरे की झलक भी मिलती है। वे बड़ी आसानी से भाषा और शैलियों के अलग-अलग रास्तों में आवाजाही करना जानते हैं और उनकी चपल और संवेदनशील दृष्टि चीज़ों के आरपार देखने का हौसला रखती है। प्रिय का यह पहला संग्रह समकालीन साहित्य में उनकी मजबूत उपस्थिति को दर्ज करेगा। -अशोक पाण्डे प्रिय हिन्दी व्यंग्य की उम्मीद हैं। उनके लेखन में राजनीतिक जुमलों से भरमाने वाली अभिव्यक्ति नहीं बल्कि उससे आगे निकलता सहज परिहास है। बीते अनेक दशकों से व्यंग्य के नाम पर बौद्विक कुण्ठा परोसी जा रही थी। कभी-कभी कुण्ठा के ऐसे ही प्रस्तुतिकरण को राजनीतिक चेतना भी कह दिया जाता रहा है। प्रिय की लिखत में सिर्फ राजनीति नहीं, हमारे आसपास का आम परिवेश है। प्रिय, तुम ‘पारसाई’ से बचते हुए\u003c\/p\u003e","brand":"Combo_Set","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":67908373512484,"sku":"Gift_Combo_2","price":672.6,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/8_5c7e7a4d-4c3c-4131-a2eb-be00bc662ee5.png?v=1792828728","url":"https:\/\/unboundscript.com\/products\/hindi-literary-fiction-collection-5-books-by-contemporary-authors-baramde-gamchha-muhar-dibiya-paavati-kaun-dega","provider":"Unbound Script","version":"1.0","type":"link"}