{"product_id":"hinsa-ahinsa-aur-bhagat-singh","title":"Hinsa Ahinsa Aur Bhagat Singh","description":"\u003cdiv id=\"title_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"title\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"title\" data-csa-c-slot-id=\"title_feature_div\" data-csa-c-asin=\"8169235774\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"28gufm-swllcb-t0a6ri-bxmpsx\" data-cel-widget=\"title_feature_div\"\u003e\n\u003cdiv id=\"titleSection\" class=\"a-section a-spacing-none\"\u003e\n\u003cp\u003eयह किताब भगत सिंह की श्रद्धाभाव से लिखी गई कोई पारंपरिक जीवनी नहीं है। भगत सिंह के प्रति इसकी जिम्मेदारियाँ इससे कहीं ज़्यादा गहरी हैं। यह उनके आस-पास बिखरी कहानियों, खबरों, तथ्यों और इतिहास के रूप में स्थापित छवियों को पुनर्विचार के लिए नए सिरे से दरियाफ़्त करती है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eइसके बीच से भगत सिंह का जो किरदार उभरता है, उसमें वे नायक तो बनते हैं, लेकिन गांधी खलनायक के रूप में नहीं दिखते। यह पुस्तक स्वाधीनता आंदोलन को 'बाइनरीज़' के स्थापित ढाँचे से बाहर निकालकर एक मुकम्मल शक्ल में देखना चाहती है—ताकि हमारे भारतीय गणराज्य को संपूर्णता में समझा जा सके। इसका उद्देश्य इतिहास को इतिहास सुनाना नहीं है, बल्कि वर्तमान को इतिहास बताना है, जिससे भविष्य के रास्ते तय होते हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eअशोक कुमार पाण्डेय कश्मीर और स्वाधीनता आंदोलन के एक चर्चित इतिहासकार के रूप में जाने जाते हैं। वे विवादों से बचने वाले नहीं, बल्कि उन्हें और साफ़ करके उनके अंतर्विरोधों को सामने रखने वाले लेखक हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eउनकी यह किताब आपके मन में भगत सिंह के बारे में घुमड़ रहे अनेक प्रश्नों को और स्पष्ट ढंग से पूछना सिखाएगी और संभवतः आपके कई सवालों के संतोषजनक जवाब भी देगी।\u003c\/p\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv id=\"bylineInfo_feature_div\" class=\"celwidget\" data-feature-name=\"bylineInfo\" data-csa-c-type=\"widget\" data-csa-c-content-id=\"bylineInfo\" data-csa-c-slot-id=\"bylineInfo_feature_div\" data-csa-c-asin=\"8169235774\" data-csa-c-is-in-initial-active-row=\"false\" data-csa-c-id=\"9g64v8-skteb8-nqy5op-f7toj1\" data-cel-widget=\"bylineInfo_feature_div\"\u003e\u003c\/div\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":67576462147876,"sku":"9788169235778","price":261.75,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/BhagatsinghBook_FrontSide_1.png?v=1790674393","url":"https:\/\/unboundscript.com\/products\/hinsa-ahinsa-aur-bhagat-singh","provider":"Unbound Script","version":"1.0","type":"link"}