{"product_id":"mera-munnu-abolo-ki-aatmakathayein-kutte-ki-kahani-miss-you-bruzo","title":"Mera Munnu, Abolo ki Aatmakathayein, Kutte ki Kahani \u0026 Miss You Bruzo","description":"\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eMera Munnu - \u003c\/strong\u003eइंसानों और कुत्तों के सदियों पुराने रिश्ते का एक खोजपूर्ण दस्तावेज़!\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eक्या आप जानते हैं कि कुत्ते इंसानों के सबसे वफ़ादार दोस्त कैसे बने? ‘मेरा मुन्नू’ एक खोजपूर्ण किताब होने के साथ लेखक का अपने प्यारे साथी 'मुन्नू' के अचानक बिछड़ जाने के बाद उपजे अवसाद से निकला एक संवेदनापूर्ण, विचारोत्तेजक और ज्ञानवर्धक सफ़र है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eप्रसिद्ध पत्रकार और लेखक पुष्परंजन, जो अपनी बेहतरीन लेखनी और गहरी खोजपूर्ण रिपोर्टिंग के लिए यूरोपीय मीडिया से लेकर भारत तक जाने जाते हैं, ने इस किताब को तैयार करने में तीन साल का लंबा समय और श्रम लगाया है। मुन्नू के गुज़र जाने के दुख को उन्होंने एक अनूठी खोज में बदला—एक ऐसी खोज जो उन्हें मिस्र, थाईलैंड, वियतनाम और दुनिया के कई हिस्सों में ले गई, जहाँ से उन्होंने कुत्तों के इतिहास, स्वभाव और इंसानी सभ्यता में उनके स्थान से जुड़ी कई अप्रत्याशित व महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ जुटाईं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eAbolo ki Aatmakathayein - \u003c\/strong\u003eभारतीय नस्लों से लेकर दुनिया की प्रमुख श्वान प्रजातियों की चारित्रिक ख़ूबियाँ और ख़ामियाँ इस पुस्तक में उन्हीं के आत्मकथात्मक स्वर में पाठकों के सामने आती हैं। इसमें श्वानों के उद्गम, इतिहास, भौगोलिक उपस्थिति और देखभाल के साथ मनुष्य से उनके शताब्दियों पुराने आत्मीय संबंधों का ताना-बान सहज-सरल भाषा में बुना गया है।\u003cbr\u003eयह पुस्तक केवल विभिन्न श्वान प्रजातियों का परिचय नहीं कराती, बल्कि उनके स्वभाव, इतिहास, उपयोगिता और रख-रखाव की जानकारी भी देती है। आत्मकथात्मक शैली ने विषय को रोचक बना दिया है और तथ्यपरक सामग्री ने इसे उपयोगी भी बनाया है ।\u003cbr\u003e- प्रमोद भार्गव लेखक एवं पत्रकार\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eKutte ki Kahani - \u003c\/strong\u003eकुत्ते की कहानी मुंशी प्रेमचंद कल्लू कुत्ते के आश्चर्यजनक कारनामों की अनोखी कहानी। वह अपने संघर्ष, साहस, और चतुराई से अनेक बार लोगों की जान बचाता है। वह एक भाड़ में पैदा हुआ था। पंडित के याहाँ पला था लेकिन ब्रिटेन तक घूम आया। अख़बारों में उसकी ख़बरें छपती रहीं। फिर वह अपने उसी गाँव में लौट आया, जहाँ पैदा हुआ था। इसमें हास्य है, खौफ़ है, रोमांच है और जीवन के लिए ज़रूरी सीख भी।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eMiss You Bruzo - \u003c\/strong\u003eजी, हाँ...। ब्रूज़ो एक पालतू डॉगी है। किताब इसके इर्द-गिर्द ही घूमती है। दिल्ली की रहने वाली एक छोटी लड़की की ब्रूज़ो से मुलाक़ात हिमाचल प्रदेश के ख़ूबसूरत शहर धर्मशाला में होती है। ब्रूज़ो का साथ उसकी चाहत को पूरा करता है। जब वह दिल्ली में रहती थी, तो अक्सर अपनी माँ से एक डॉगी को घर पर रखने की माँग करती थी। लेकिन उसकी माँ उसकी इस इच्छा को हमेशा नज़रअंदाज़ करती रहीं। कोरोना के पहले दौर में, जब महामारी का भय चरम पर था, तब वह सपरिवार धर्मशाला शिफ्ट हो जाती है। वह जिस घर में रहती है, उसके मकान मालिक के पालतू कुत्ते का नाम ब्रूज़ो है। दस साल की छोटी लड़की ब्रूज़ो के साथ ख़ूब खेलती और उसके साथ काफी समय बिताती। लेकिन यह ख़ुशी थोड़े दिनों के लिए ही रहती है..। यह उपन्यास हिंदी बाल साहित्य की दुनिया में एक नई शुरुआत है।\u003c\/p\u003e","brand":"Combo_Set","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":68181101609252,"sku":null,"price":662.9,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/2_4cbc7d7b-2604-416d-91bc-e8f6a8210ecb.png?v=1794484425","url":"https:\/\/unboundscript.com\/products\/mera-munnu-abolo-ki-aatmakathayein-kutte-ki-kahani-miss-you-bruzo","provider":"Unbound Script","version":"1.0","type":"link"}