{"product_id":"natakbaaz-नाटकबाज़","title":"NatakBaaz | नाटकबाज़","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eमेला है, मंच है और भीड़ है, जो न अपराध करती दिखती है, न सज़ा भुगतती, फिर भी हर अपराध के पीछे कहीं न कहीं खड़ी मिलती है। हर बरस यह भीड़ रावण जलाती है, लेकिन रावण गढ़ने वाली सोच को उसी मंच पर पूरे आदर के साथ बिठाती है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eएक आदमी जिसका नाम नहीं, सिर्फ पहचान है—नाटकबाज़, बीस सालों से हर मंच पर कभी कैकेयी बनकर तो कभी मंदोदरी बनकर एक असहज सवाल दोहराता है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eमेरठ की एक रामलीला में उससे आ जुड़ता है पिंकी, जिसने मर्द साबित होने के लिए सात जानें लीं। जुड़ते हैं दो भाई, जिन्होंने अपने ही बाप को सूली चढ़ाया। मोनू, जो सीता नहीं बनना चाहती क्योंकि उसने देख लिया है सीता का अंत क्या होता है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eयह कहानी यह नहीं पूछती कि राम कौन थे। बल्कि पूछती है कि राम कौन नहीं बन सकता, और क्यों।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003e\u003cstrong\u003eनवीन चौधरी\u003c\/strong\u003e\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e\u003cbr\u003e\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e(चर्चित लेखक)\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eक्या कमाल की कहानी है, और कितने दिलचस्प व दमदार किरदार हैं। जय की लेखनी में एक ख़ास हुनर है, जो सिर्फ पढ़ने के लिए लिखने तक सीमित नहीं है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003e\u003cstrong\u003eहरमन बावेजा\u003c\/strong\u003e\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e\u003cbr\u003e\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e(फिल्ममेकर, राइटर और प्रोड्यूसर)\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eकहानी तो कहानी है और कहानी कहने वाला माध्यम का मोहताज नहीं। पटकथा लेखन के बाद जय का उपन्यास लेखन के क्षेत्र में रखा ये पहला कदम, इस बात को साबित करता है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003e\u003cstrong\u003eरितेश शाह\u003c\/strong\u003e\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e\u003cbr\u003e\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e(फिल्म-लेखक)\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Yuvaan Books","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":68214735175972,"sku":"9788169235211","price":239.2,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/9788169235211.jpg?v=1794639830","url":"https:\/\/unboundscript.com\/products\/natakbaaz-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bc","provider":"Unbound Script","version":"1.0","type":"link"}