{"product_id":"sadabahar-kahanaiya-5-classic-story-collection-in-1","title":"Sadabahar Kahanaiya: 5 Classic Story Collection in 1","description":"\u003cdiv data-expanded=\"false\" class=\"a-expander-content a-expander-partial-collapse-content\"\u003e\n\u003cdiv class=\"a-expander-content a-expander-partial-collapse-content\" data-expanded=\"false\"\u003e\u003cspan\u003e\u003cstrong\u003eलियो टॉल्स्टॉय\u003c\/strong\u003e (1828–1910)  रूसी लेखक तोल्स्तोय 19वीं सदी के महानतम लेखकों में से एक हैं। 'युद्ध और शान्ति' तथा 'अन्ना करेनिना' शीर्षक उनके उपन्यास विश्वसाहित्य की अमूल्य निधियाँ हैं। वह मनुष्य के संघर्षों, बुराइयों और उसकी छुपी हुई अच्छाइयों को रचने वाले कथाकार हैं। उपन्यासों के अतिरिक्त उन्होंने कहानी, निबंध और नाटकों की भी रचना की है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उनके नैतिक चिंतन से गहरे प्रभावित थे। हिंदी के विश्वप्रसिद्ध कथाकार प्रेमचंद ने आज से सदी भर पहले उनकी कई कहानियों का अनुवाद प्रकाशित किया था। जिनमें से कुछ कहानियाँ यहाँ दुबारा संकलित की जा रही हैं। आशा है यह संकलन आपको पसंद आएगा।\u003c\/span\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv class=\"a-expander-content a-expander-partial-collapse-content\" data-expanded=\"false\"\u003e\n\u003cspan\u003e\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv class=\"a-expander-content a-expander-partial-collapse-content\" data-expanded=\"false\"\u003e\n\u003cspan\u003e\u003cstrong\u003eग्यो दे मोपासां\u003c\/strong\u003e (1850–1893) \u003c\/span\u003eहेनरी रेने अल्बर्ट गाय द मोपासां फ्रांसीसी भाषा के महानतम लेखकों में से एक हैं। उन्हें आधुनिक कहानियों का पिता कहा जाता है। उन्होंने उत्तरी फ्रांस, नार्मंडी के किसानों, उनकी जीवन स्थितियों और मनोभावों का यथार्थपरक चित्रण किया है। वह फ्रांस-प्रूसिया युद्ध का चित्रण इतनी सूक्ष्मता और तफ्सील से करते हैं कि सब कुछ आंखों के सामने घटित होता हुए लगता है। मात्र 43 साल के जीवन-काल में मोपासां ने तीन सौ कहानियां और सात उपन्यासों की रचना कर डाली। इस संकलन में उनकी कुछ बेहतरीन कहानियां संकलित हैं। आशा है यह संकलन आपको पसंद आएगा।\u003cspan\u003e\u003cspan class=\"buy-buttons-block buy-buttons-block--AV2ZQSkZqRDVZUUEzO__buy_buttons_eYQEYi\"\u003e\u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv class=\"a-expander-content a-expander-partial-collapse-content\" data-expanded=\"false\"\u003e\n\u003cspan\u003e\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv class=\"a-expander-content a-expander-partial-collapse-content\" data-expanded=\"false\"\u003e\u003cspan\u003e\u003cstrong\u003eलू शुन \u003c\/strong\u003e(1881–1936) लू शुन विश्वप्रसिद्द आधुनिक चीनी लेखक हैं। उन्होंने अपनी कहानियों में आम लोगों की जिंदगी का यथार्थपरक चित्रण किया। उनकी इस शैली ने दुनिया भर के लेखकों को प्रभावित किया। दुनिया भर की भाषाओं में उनकी कहानियों का अनुवाद भी हुआ। वह आलोचक, व्याख्याता, अनुवादक, कवि, निबंधकार और प्रतिष्ठित राज्य सेवक भी थे। वह सच्चे अर्थों में जनता के लेखक थे। उन्होंने जनता की चेतना को और साफ़ करने के साथ जनता के लिए अनगिनत लेखक तैयार कर दिए।\u003c\/span\u003e\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv class=\"a-expander-content a-expander-partial-collapse-content\" data-expanded=\"false\"\u003e\n\u003cspan\u003e\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv class=\"a-expander-content a-expander-partial-collapse-content\" data-expanded=\"false\"\u003e\n\u003cspan\u003e\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv class=\"a-expander-content a-expander-partial-collapse-content\" data-expanded=\"false\"\u003e\n\u003cspan\u003e\u003cstrong\u003eमैक्सिम गोर्की \u003c\/strong\u003e(1868–1936)  \u003c\/span\u003eमैक्सिम गोर्की रूस के प्रसिद्ध लेखक और संस्कृति चिंतक थे। गोर्की एक सामान्य मजदूर थे लेकिन अपनी रचनात्मक प्रतिभा से दुनिया के चहेते लेखक बन गये। उनकी लेखन शैली ने अनगिनत लेखकों को प्रभावित किया, जिसे \"समाजवादी यथार्थवाद\" कहा जाता है। उनकी रचनाओं में ग़रीब-अमीर में निरंतर बना रहने वाला संघर्ष, उनकी सौन्दर्य भावना, खुशी, जिजीविषा और अनुभव से पैदा परिवर्तनकारी विवेक की रचनात्मक अभिव्यक्ति होती है। यहाँ उनकी हर तरह की कहनियाँ मिलेंगी ।\u003cspan\u003e\u003cspan class=\"buy-buttons-block buy-buttons-block--AV2ZQSkZqRDVZUUEzO__buy_buttons_eYQEYi\"\u003e\u003c\/span\u003e\u003c\/span\u003e\u003cspan\u003e\u003c\/span\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv class=\"a-expander-content a-expander-partial-collapse-content\" data-expanded=\"false\"\u003e\n\u003cspan\u003e\u003c\/span\u003e\u003cbr\u003e\n\u003c\/div\u003e\n\u003cdiv class=\"a-expander-content a-expander-partial-collapse-content\" data-expanded=\"false\"\u003e\n\u003cspan\u003e\u003cstrong\u003eजैक लंदन\u003c\/strong\u003e (1876–1916)  \u003c\/span\u003eअमेरिकी लेखक जैक लण्डन का जन्म सैनफ्रांसिस्को में 12 जनवरी 1876 को हुआ था। उनका मूल नाम जॉन ग्रिफिथ चेनी था, लेकिन लेखन की दुनिया में जैक लण्डन के नाम से जाने गए। उनकी रचना 'द कॉल ऑफ़ द वाइल्ड' और 'वाइट फांग' ने उन्हें कहानी के इतिहास में उन्हें अमर कर दिया । 'टू बिल्ड अफ़ायर' और 'द मैक्सिकन' लोगों की ज़ेहन में छप जाने वाली किताबें हैं। उनकी कहानियों का रोमांचक और बीहड़ संसार और उसे पार कर जाने वाली दुर्लभ जिजीविषा पाठकों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव डालता है\u003c\/div\u003e\n\u003c\/div\u003e","brand":"Combo_Set","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":55669514797348,"sku":"Sadabahar_5","price":437.5,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0997\/1679\/2612\/files\/Untitled_design_2.jpg?v=1783406207","url":"https:\/\/unboundscript.com\/products\/sadabahar-kahanaiya-5-classic-story-collection-in-1","provider":"Unbound Script","version":"1.0","type":"link"}