Ashish Srivastav

नागपुर विश्वविद्यालय से कम्यूटर इंजीनियरिंग ग्रैजुएट आशीष श्रीवास्तव ने लेखन की शुरुआत 2004 में ब्लॉगिंग से की।

उन्हें महसूस हुआ कि इंटरनेट पर हिंदी में विज्ञान संबंधी लेखों का अभाव है। तब उन्होंने विज्ञान विश्व पोर्टल पर हिंदी में विज्ञान लेखन प्रारंभ किया। आशीष ने विज्ञान के जटिल माने जाने वाले मुद्दों को सरल हिंदी में लिखकर वैज्ञानिक चेतना फैलाने का काम किया।

ब्लॉगिंग की सफलता से उन्हें विभिन्न विज्ञान पत्निकाओं और अखबारों जैसे विज्ञान प्रगति, इलेक्ट्रॉनिक्स फॉर यू, कादम्बिनी, जनसत्ता, लोकमत इत्यादि में विज्ञान लेख लिखने के अवसर मिलने प्रारम्भ हुए।


19 अक्टूबर 1976, दुर्ग, छत्तीसगढ़ में उनका जन्म हुआ, बचपन गोंदिया, महाराष्ट्र में बीता। वह 25 वर्षों से सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्यरत हैं, साइबर सुरक्षा में उनकी विशेषज्ञता है।