Chandravati Saroo

चन्द्रावती साहू

चन्द्रावती साहू पिछले दो दशकों से झारखंड में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए. और बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में, ये रा.म.सह उ. विद्यालय, अनिगड़ा, खूंटी, झारखंड में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं और छोटे बच्चों को शिक्षित कर रही हैं। ये लोक संस्कृति में विश्वास रखती हैं और उसे अपने जीवन का हिस्सा मानती हैं। इनका मानना है कि कहानियाँ बच्चों में एक जादुई एहसास पैदा करती हैं। विशेष रूप से, बच्चों के परिवेश और संस्कृति से जुड़ी कहानियाँ उनमें नए विचारों, रचनात्मक सोच और पठन में रुचि को प्रोत्साहित करती हैं।

Books by Chandravati Saroo