Dalai Lama

Dalai Lama

परम पूज्य दलाई लामा विश्वविख्यात व्यक्तित्व परम पूज्य दलाई लामा तिब्बती बौद्धमत के आध्यात्मिक नेता और तिब्बत तथा उसकी अद्वितीय सभ्यता के सशक्त प्रतीक हैं। वह करुणा की महत्त्वपूर्ण आवाज़ हैं। विश्व शान्ति और पर्यावरणीय चिंताओं की वकालत करने के कारण उन्हें 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार से अलंकृत किया गया। उन्हें असंख्य अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए हैं, जिनमें अमेरिका का उच्चतम असैनिक सम्मान, अमेरिकी कांग्रेस का स्वर्ण पदक भी है। जब से उन पर तिब्बतियों के नेतृत्व का दायित्व आया है, उन्होंने अपने लोगों के सम्मान और स्वतंत्रता के लिए अथक परिश्रम किया है। 1959 में निर्वासन के लिए पलायन करने के बाद से दलाई लामा एक राज्यहीन व्यक्ति के रूप में भारत में रह रहे हैं, जिसे वह अपना दूसरा घर मानते हैं।