Dr Jitendra Meena

Dr Jitendra Meena

डॉ. जितेन्द्र मीणा इतिहास के गहन अध्येता व दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज में इतिहास के असि. प्रोफ़ेसर हैं। उनका शोधकार्य राजस्थान की राजनीति और गुर्जर आरक्षण आंदोलन पर केन्द्रित है। उनकी अकादमिक रुचि आदिवासी साहित्य तथा इतिहासलेखन की उन प्रक्रियाओं में है, जिनके माध्यम से वर्चस्वशाली दृष्टिकोण बहुसंख्यक समाजों को ऐतिहासिक विमर्श के हाशिये पर धकेल देता है- और यही प्रक्रिया उन समाजों के अधिकारों को नकारने का औचित्य भी बन जाती है । डॉ. मीणा शिक्षण को केवल कक्षा तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उसे समाज-शिक्षण की व्यापक प्रक्रिया से जोड़ते हैं। इसी कारण वे देशभर में विभिन्न जन-सरोकार से जुड़े मंचों पर सक्रिय रूप से दिखाई देते हैं। वह भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। दिल्ली में रहते हैं।