Jai Kishan God Sora

Jai Kishan God Sora

जयकिशन गोडसोरा पिछले 17 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इन्होंने मास्टर इन इंटरनेशनल डेवलपमेंट की पढ़ाई, इंगलैंड में फोर्ड फाउंडेशन इंटरनेशनल फेलोशिप के सहयोग से पूरी की है। इनका स्कूल और शिक्षा विभाग के साथ लंबा काम करने का अनुभव है। इनके विचार से किताबें, खासकर कहानियाँ, बच्चों में पढ़ने और समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।