Jay Sheela Bansal

Jay Sheela Bansal

जय लीला बंसल का जन्म बागपत, उत्तर प्रदेश में हुआ। इनका असली नाम जोगिंदर किराराम गुर्जर है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा, मंझौला स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में हुई। इसके बाद उन्हें नाटकों और फिल्मों का ऐसा जुनून सवार हुआ कि दिल्ली में डॉ. एम. सायेद आलम के 'पियरोट्स ट्रूप' के साथ नाटक करना सीखा। हालांकि, सिनेमा के इस 'भूत' को उतारने के लिए उनके पिताजी ने बीच-बीच में ओझा की भूमिका निभायी, लेकिन यह भूत उतरा नहीं।

आखिरकार वे मुंबई पहुँचे और सिनेमा के लेखक बन गए। बतौर लेखक उनकी चर्चित वेब सीरीज़ में भौकाल, रुद्र, अनदेखी और कप्तान शामिल हैं। फिल्मों में लग जा गले जैसी फिल्में उनके लेखन का हिस्सा रही हैं।

सिनेमा के साथ-साथ उन्होंने अपनी बात कहने का एक नया माध्यम तलाशा—किताब। नाटकबाज़ उनकी पहली किताब है। हालांकि, अब वे जीवन में सिनेमा के साथ-साथ किताबें भी लिखते रहना चाहते हैं। उनका मानना है कि जो बातें बड़े पर्दे पर संवादों के जरिए नहीं कही जा सकतीं, उन्हें शब्दों के माध्यम से लिखा जा सकता है।

Books by Jay Sheela Bansal

NatakBaaz | नाटकबाज़