Kumar Anupam

Kumar Anupam

कुमार अनुपम का जन्म 7 मई 1979 को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में हुआ। उन्होंने विज्ञान से स्नातक करने के बाद हिंदी साहित्य में एम.ए. तथा डी.एम.एल.टी. प्रशिक्षण प्राप्त किया। वे लंबे समय से साहित्य, कला और संपादन से जुड़े रहे हैं—‘कलावसुधा’ के कला संपादन, ‘शब्द सत्ता’ के सह-संपादन और ‘अवधी ग्रंथावली’ में संपादन सहयोग उनकी प्रमुख भूमिकाएँ हैं।उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान, यूनीसेफ़, यू.एन.डी.पी. सहित कई सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में लोक विधा विशेषज्ञ के रूप में कार्य किया और दूरदर्शन लखनऊ के साहित्यिक कार्यक्रम ‘सरस्वती’ का संचालन भी किया। उनकी कविताएँ तद्भव, हंस, नया ज्ञानोदय, वागर्थ सहित अनेक प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं।