Kumar Vinod

Kumar Vinod

कुमार विनोद
10 मार्च 1966 को हरियाणा के अंबाला शहर में जन्मे कुमार विनोद हाल ही में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से गणित विभागाध्यक्ष एवं विज्ञान संकाय अधिष्ठाता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं ।
-
शायरी, और गणित जैसे नीरस समझे जाने वाले विषय में छत्तीस का आँकड़ा होने के बावजूद कुमार विनोद ने गणित के साथ-साथ ग़ज़ल के गणित को भी बख़ूबी साधा है। प्रस्तुत ग़ज़ल संग्रह 'अमावस में जुगनू' कुमार विनोद की ग़ज़ल-यात्रा का तीसरा महत्त्वपूर्ण पड़ाव है । उनके ग़ज़ल-संग्रह 'बेरंग हैं सब तितलियाँ' और ‘सजदे में आकाश' को पाठकों का भरपूर प्यार मिला । उनका एक कविता संग्रह ‘कविता ख़त्म नहीं होती' तथा एक व्यंग्य-संग्रह 'बाबू समझो इशारे' भी प्रकाशित हो चुका है।
दूरदर्शन एवम् आकाशवाणी के दिल्ली एवं अन्य केंद्रों से कविताओं एवम् ग़ज़लों का प्रसारण। आल इंडिया रेडियो द्वारा आयोजित सर्वभाषा कवि सम्मेलन-2007 एवम् हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन - 2008 में भागीदारी ।