Madhu Pant

Madhu Pant

प्रतिष्ठित बाल साहित्यकार मधु पंत का जन्म 13 अगस्त 1944 को नैनीताल में हुआ। पिछले छ. दशकों में उन्होंने बच्चों के लिए साहित्य, पाठ्यक्रम, फ़िल्म, रेडियो आदि के जरिए उल्लेखनीय काम किया है। बाल 'भवन के निदेशक के रूप में किए गये नवाचारों के लिए उन्हें याद किया जाता है। साहित्य लेखन के लिए हिन्दी अकादमी, दिल्ली का किशोर एवं बाल साहित्य सम्मान, फिल्म, 'विज्ञान क्या है' के लिए अंतरराष्ट्रीय एन. एच. के. पुरस्कार और बच्चों में वैज्ञानिक चेतना के प्रसार के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।