Mihir Joshi

Mihir Joshi

मिहिर रिश्तों को लिखते हैं—पेचीदा और सीधे-सादे रिश्ते। इस किताब के बरामदे में परिवार, पड़ोसी, प्यार और दोस्ती के रिश्तों को दिल खोलकर खेलता हुआ देखते हैं।

कई सालों तक बंबई के मीडिया संस्थानों में विज्ञापन लिखने के बाद 2021 में मिहिर ने अपनी पहली किताब, "पानी पूरी शॉर्ट्स" प्रकाशित की। इसके एक साल बाद उनकी लघु-कथा "जैसलमेर मर्डर्स" को Amazon ने पुरस्कृत किया।

आहिस्ता-आहिस्ता मिहिर विज्ञापन की दुनिया से निकलकर अपनी कहानियों की दुनिया बुनने लगे और "मिनी कहानियाँ विद मिहिर" नामक ऑडियो शो शुरू किया। सुननेवालों को लेखन के साथ-साथ मिहिर की आवाज़ भी पसंद आई। शायद इसी कारण उन्हें देश के एक अग्रणी एफएम स्टेशन में पॉडकास्ट सुनाने का मौका मिला।

हालाँकि, इस बार उनके मन ने उन्हें एक और नौकरी करने की इजाज़त नहीं दी और आज वे फुल टाइम किताबें और वेब-सीरीज़ लिख रहे हैं।

आप उनसे इंस्टाग्राम पर बातचीत कर सकते हैं—

Books by Mihir Joshi

Baramde बरामदे By Mihir Joshi