Neeraj Pandey

Neeraj Pandey

नीरज पाण्डेय हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में स्क्रीनराइटर और गीतकार हैं। वह Mrs., रामप्रसाद की तेरहवीं, कामयाब जैसी कई फ़िल्मों के गीतों के लिए जाने जाते हैं । नीरज के कुछ कामों में Netflix सीरीज़ हसमुख और फ़िल्म कच्चे लिम्बू के संवाद लिखे हैं। साथ ही, चर्चित वेब सीरीज़ Your Honor (सीज़न 2) के सह-लेखक भी रहे हैं। नीरज पाण्डेय का पहला उपन्यास "दूर आसमान में..." वर्ष 2023 में प्रकाशित हुआ था। "कहीं और पर कहाँ" उनका दूसरा उपन्यास है। नीरज का लेखन खुद को समझने और बेहतर जीने का एक तरीक़ा है। वे कहते हैं “मैं लिखता हूँ ताकि अपना जिया हुआ ही कई बार जी सकूँ, और जो नहीं जी पाया उसे अपने लिखे में पा सकूँ।”

Books by Neeraj Pandey