Nidhi Agarwal

Nidhi Agarwal

प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. निधि अग्रवाल, पेशे से चिकित्सक हैं। फिलहाल झाँसी में कार्यरत हैं। उनकी रचनाएं हिंदी की प्रमुख साहित्यिक पत्न-पत्रिकाओं में निरन्तर प्रकाशित होती रही हैं। वह कहानी, उपन्यास, कविता के साथ कई विधाओं में लिखती रही हैं। 'अपेक्षाओं के बियाबान' उनका कहानी संग्रह है। 'अप्रवीणा' शीर्षक उपन्यास 2023 में प्रकाशित होकर चर्चित हो चुका है। उनकी सद्यः प्रकाशित पुस्तक 'कोई फ्लेमिंगो कभी नीला नहीं होता'-काव्य संग्रह है। वह उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के पं. बद्री प्रसाद शिंगलू पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित साहित्यकार हैं।