Prashant Kashyap

Prashant Kashyap

प्रशांत कश्यप

प्रशांत कश्यप स्वभाव से किस्सागो हैं और ‘इमोशनली योर्स’ उनका पहला उपन्यास है। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से लिबरल आर्ट्स की पढ़ाई करने वाले प्रशांत पिछले 25 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह देश के एक प्रमुख मीडिया संस्थान में ‘मीडिया ब्रांड और मार्केटिंग’ का काम करते हैं। सिनेमा से उनका गहरा जुड़ाव है; वह दो शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं और फीचर फिल्मों में बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर व अभिनेता भी सक्रिय रहते हैं। प्रशांत का मानना है कि 90 के दशक में उदारीकरण के बाद, संघर्ष और पहचान की कहानियाँ गाँवों से निकलकर शहरों में तो आ गईं, लेकिन हिंदी समाज उन्हें उस तरह समझ और गढ़ नहीं सका जैसा कि ज़रूरी था। उनकी यह पहली किताब इसी अधूरी कमी को पूरा करने का एक ईमानदार प्रयास है।

Books by Prashant Kashyap