Preeti Shenoy

Preeti Shenoy

प्रीति शेनॉय भारत की सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली लेखिकाओं में हैं। एक लेखिका के बतौर उनकी मकबूलियत का ही प्रमाण है कि 'फोर्ब्स' ने उन्हें भारत की सबसे प्रभावी सेलिब्रिटीज में शामिल किया। उनकी व्हेन लव केम कॉलिंग, वेक-अप लाइफ इज कॉलिंग, लाइफ इज व्हाट यू मेक इट, द रूल ब्रेकर्स, अ हंड्रेड लिटिल फ्लेम्स, इट्स आल इन द प्लानेट्स, व्हाय वि लव द वे वी डू, द सेक्रेट विश लिस्ट, द वन यू कैननॉट हैव' आदि किताबें बेहद चर्चित रही हैं। ये किताबें अनेक भारतीय भाषाओं में अनुदित होकर लोकप्रिय हो चुकी हैं। प्रीति शेनॉय प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। तमाम महत्त्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थाएँ व कॉर्पोरेट संगठन उनके वक्तव्यों से लाभान्वित होते रहे हैं। वह लेखन और भाषण के साथ चित्रांकन और इलस्ट्रेशन जैसे कला माध्यमों में उल्लेखनीय पहचान रखती हैं।