Pushp Ranjan

Pushp Ranjan

पुष्परंजने
सितंबर 2026 तक 65 देशों की यात्रा कर चुके पुष्परंजन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलिनॉय, शिकागो से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। वे चीनी और नेपाली भाषाएँ जानते हैं तथा जर्मन भाषा की भी थोड़ी-बहुत समझ रखते हैं। चार दशक से पत्रकारिता में सक्रिय पुष्परंजन आज भी कुछ नया सीखने की जिजीविषा रखते हैं। पशु-पक्षियों और प्रकृति से उनका विशेष लगाव है।
1985 से 1990 तक नेपाल से नवभारत टाइम्स के लिए रिपोर्टिंग करने के बाद वे दिल्ली लौटे और दैनिक जागरण तथा दैनिक हिंदुस्तान से जुड़े। 2001 से 2007 तक वे जर्मनी के कोलोन बॉन में डॉयचेवेले की हिंदी प्रसारण सेवा में संपादक रहे। इन दिनों वे ब्रसेल्स स्थित ईयू - एशिया न्यूज़ के दिल्ली-बेस्ड साउथ एशिया एडिटर हैं।
अपने लंबे पत्रकारिता करियर में उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण ब्रेकिंग स्टोरीज़ और हज़ारों आलेख लिखे हैं । पाँच प्रधानमंत्रियों समेत नवाज़ शरीफ़, सरदार सिकंदर हयात ख़ान और यश चोपड़ा, लेक वालेसा, ग्युटर ग्रास, ओरहान पामुक तथा महाश्वेता देवी जैसी अनेक नामचीन हस्तियों के इंटरव्यू और बातचीत भी उनके खाते में हैं।

Books by Pushp Ranjan

Mera Munnu | मेरा मुन्नू