Snehlata Gupta

Snehlata Gupta

स्नेहलता गुप्ता बाल साहित्यकार, नृत्यांगना और मीडियाकर्मी हैं। उनका जन्म साम्बा, जम्मू-कश्मीर में हुआ। आईबीएन7, ज़ी न्यूज़ और दूरदर्शन साइंस जैसे प्रतिष्ठित चैनलों के लिए एंकर व सह-निर्माता के रूप में 100 से ज्यादा कार्यक्रमों का डायरेक्शन और न्यूज़ एंकरिंग की है। उनकी पहली किताब, फँस गई कीनू स्टोरीटेल पर ऑडियो बुक के रूप में रिलीज़ हुई थी। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए स्टोरीटेल ने इसे अग्रेजी में द एडवेंचर्स ऑफ एना के रूप में भी रिलीज़ किया। वह एडसिल इंडिया, शिक्षा मंत्रालय में मीडिया सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं ।