Sumit Sinha

Sumit Sinha

बिहार के छोटे से क़स्बे, जमालपुर में जन्मे सुमित को बचपन से ही अभिनय का शौक़ था। स्कूल के दिनों से ही स्टेज पर परफॉर्म करते रहे। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक करने साथ इन्होंने अंग्रेज़ी और फ्रेंच भाषाएँ पढ़ीं। वहीं पहली बार थिएटर किया। कॉलेज खत्म कर के मुंबई जाना चाहते थे, लेकिन एक मध्यमवर्गीय परिवार में यह इतना आसान नहीं था। पर्यटन में स्नातकोत्तर, सुमित ने अरविंद गौड़ के साथ अस्मिता थिएटर ग्रुप में रंगमंच और जीवन की बारीकियाँ सीखीं। वहीं से मुंबई जाकर सपने पूरे करने की राह खुली, 'अतरंगी रे' में बैकग्राउंड में काम करने का मौक़ा मिला। इसके बाद से सुमित ने जवान, राधे, 14 फेरे, रक्षाबंधन, बंटी और बबली, पल पल दिल के पास, डेल्ही क्राइम, ताजः डिवाइडेड बाई ब्लड जैसी अनेक चर्चित फिल्मों और वेबसीरीज़ में अभिनय किया और यह सिलसिला जारी है। यह पहला उपन्यास।