Umakant Malviya

प्रसिद्ध कवि उमाकांत मालवीय का जन्म 2 अगस्त, 1931 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। पिता की मृत्यु के बाद वह इलाहाबाद आ गए। यहीं से अपनी शिक्षा पूरी की। उन्होंने काव्य सृजन के लिए नवगीत विधा को अपनाया और अपने ज़माने के कवि सम्मेलनों में उनकी बड़ी धूम रही। 'मेहँदी और महावर, 'सुबह रक्त पलाश की' और 'एक चावल नेह रींधा' उनके नवगीत-संग्रह हैं। उन्होंने एक खंड-काव्य 'अभिशप्त अमरबेलि' की भी रचना की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने रेडियो वार्ता, रेडियो नाटक, ललित निबंध और बाल-साहित्य में भी योगदान किया है।


उन्हें उनके नवगीतों की उदात्त रागात्मकता और जन-सरोकारी स्वर के लिए प्रतिष्ठा से देखा जाता है। 19 नवम्बर, 1982 को 51 वर्ष की अल्पायु में इलाहाबाद में उनका निधन हो गया। यश मालवीय और अंशु मालवीय उनके परिवार की दूसरी पीढ़ी के और सौम्य मालवीय तीसरी पीढ़ी के सुपरिचित कवि हैं।

Books by Umakant Malviya