Varun Anand

Varun Anand

वरुण आनंद 25 दिसंबर, 1985 को हरियाणा के यमुनानगर में जन्मे वरुण आनंद की शुरुआती पढ़ाई यमुनानगर में ही हुई । संगीत सुनते- सुनते ग़ज़लें सुनने की ओर आये और ग़ज़लों के ही होकर रह गए। ग़ज़लें सुनते हुए शे'रों की कहन पर उनका ध्यान जाने लगा और धीरे-धीरे ग़ज़लें कहने भी लगे। दोस्तों की महफ़िलों में ग़ज़लें सुनाईं फिर सोशल मीडिया पर उन्हें शाया किया और अब हाल ये है कि बाकायदा शायर हैं और उनकी ग़ज़लों, नज़्मों और मसनवियों का यह संग्रह आपके हाथ में है। वरुण आनंद 1998 से लुधियाना में रहते हैं।

Books by Varun Anand