Vikas Chandra

Vikas Chandra

झारखंड के धुर्वा में जन्मे और बिहार के रोहतास जिले के शिवपुर गाँव की जड़ों से जुड़े विकास चंद्र ने जीवन को अनुभूति की गहराई के साथ समझा है। उन्होंने करियर की शुरुआत मल्टीनेशनल कंपनी से की और पच्चीस वर्षों से देश के एक प्रतिष्ठित मीडिया समूह में वरिष्ठ प्रबंधन की भूमिका में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। कार्य और व्यक्तिगत यात्राओं के दौरान विभिन्न देशों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोगों से मिलने का अवसर मिला, जिसने उन्हें यह अनुभव दिया कि परिवेश बदलता है, पर मनुष्य के भीतर की उलझनें, थकान और अनकहे सवाल हर जगह समान होते हैं। अंग्रेज़ी साहित्य और प्रबंधन में नातकोत्तर, विकास चंद्र विभिन्न संस्थानों में गेस्ट लेक्चरर भी हैं। उनका लेखन समाधान नहीं देता, बल्कि भीतर के मौन को सुनने का अवसर देता है- एक ऐसा संवाद, जो पाठक को खुद की तरफ लौटने की संभावना प्रदान करता है।

Books by Vikas Chandra