Vishwas Sharma

Vishwas Sharma

विश्वास शर्मा मुंबई शहर में एक स्थापित लेखक और निर्देशक हैं। छत्तीसगढ़ के जांजगीर से निकलकर दिल्ली के हौजखास और फिर मुंबई तक की यात्रा में उन्होंने गाँव के जंगल, फिर गाँव उजड़कर नया बसता शहर, दिल्ली शहर में उगते डिस्कोथेक से लेकर बंबई में सितारों को बनते-बिखरते देखा है। उनके अंतर्मुखी स्वभाव ने उन्हें मनुष्यों के अंतर्मन को समझने की जिज्ञासा दी है। इंसानों के हर पहलू पर विश्वास अपने विचार रखते हैं, काटते हैं और फिर बनाते हैं। आउटरेज के पॉप कल्चर से दूर पुराने विचारकों की तरह वह मनुष्य पर नहीं, मनुष्यता पर प्रश्न करते हैं। वह गहरे उपन्यासों और सिनेमा के शैदाई हैं। इसी क्रम में इस समाज को समझने के लिए उनकी नज़र में सबसे मुफीद विधा है- पल्प फ़िक्शन। काम क्रोध लोभ मोह ईर्ष्या- सतोगुण रजोगुण तमोगुण से भरा हुआ- ठीक इंसानों की तरह। उनका मानना है कि पल्प फ़िक्शन एक इंसान की कहानी को बिना किसी नैतिक आग्रह के निरूपित करता है।