Yashvender Singh Rawat

Yashvender Singh Rawat

भारती विगत पिछले 7 वर्षों से प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। इन्होंने बी. आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय से शिक्षा में स्रातकोत्तर और दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राथमिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। एनसीईआरटी के प्राथमिक शिक्षा विभाग के साथ इन्होंने युवा पाठकों के लिए बाल पत्रिका 'फिरकी' बनाने और राज्य स्तर पर शिक्षकों को प्रारंभिक पठन-लेखन के कौशल पर प्रशिक्षित करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। इनका मानना है कि प्रारंभिक वर्षों में बच्चों को विविध कहानियों और कविताओं से परिचित कराने से उन्हें अपने आसपास की दुनिया को समझने, स्वतंत्र चिंतन, भाषा-सृजन और पुस्तकों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद मिलती है।