Alok Mishra

Alok Mishra

आलोक मिश्रा हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्री में निर्देशक और पटकथा लेखक के रूप में सक्रिय हैं। मूलतः उत्तर प्रदेश से हैं पर फ़िलहाल मुंबई में रहते हैं। एक छोटे से गाँव से मुंबई तक के उनके सफर में अभिनय, फिल्म-निर्देशन, पटकथा-लेखन से लेकर उपन्यास - लेखन तक के कई पड़ाव है। उनकी पहली किताब 'काशी एक्सप्रेस' पाठकों के बीच ख़ासी लोकप्रिय रही। आलोक में समाज को समझने की शिद्दत है, लेकिन वह पुराने पड़ चुके सामाजिक यथार्थवादी तरकीबों से हटकर लिखते हैं, जिससे अनायास ही शैली और भाषा में एक तोड़फोड़ पैदा होती है, जो इस किताब में भी है।