Amit Upmanyu

Amit Upmanyu

अमित उपमन्यु हिंदी के उन कवियों में शुमार हैं जिन्होंने अपने वैशिष्ट्य से पहचान बनाई है। उनका जन्म 17 सितंबर 1986, ग्वालियर में हुआ। वह इंजीनियरिंग के विद्यार्थी रहे हैं। बाद में अंग्रेज़ी साहित्य में एम. ए. और बाकायदा प्रशिक्षित गायक, अभिनेता हैं और सॉफ्टबॉल खेल के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी हैं। उनकी रचनाएँ निरंतर पत्र-पत्रिकाओं और ब्लॉग्स आदि में प्रकाशित होती रही हैं। उन्होंने कहानियाँ लिखी हैं। फिल्मों के लिए और फिल्मों पर भी लिखा है। लेकिन कविता की दुनिया उनसे छूटती नहीं । यही उनका अपना घर है । फ़िलहाल मुंबई में फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और एडवर्टाइजिंग आदि के लिये स्क्रिप्ट और गीत लेखन एवं निर्देशन में सक्रिय हैं ।