Chandra Bhushan

Chandra Bhushan

जन्म 1964. शुरुआती पढ़ाई आजमगढ़ फिर हलाहाबाद में। विशेष रुचि विज्ञान और पर्यावरण। विशेषज्ञता गणित। 12 साल पूर्णकालिक कार्यकर्ता रहे, फिर प्रोफेशनल पत्रकारिता में आए। अंतिम ठिकाना नवभारत टाइम्स। 'तुम्हारा नाम क्या है तिब्बत' (यात्रा-राजनय-इतिहास) और 'पच्छू का घर' (संस्मरणात्मक उपन्यास) से पहले दो कविता संग्रह 'इतनी रात गए' और 'आता रहूँगा तुम्हारे पास' प्रकाशित। पर्यावरण चिंताओं को संबोधित किताब 'कैसे जाएगा धरती का बुखार' प्रकाशनाधीन। भारत से बौद्ध धर्म की विदाई से जुड़ी ऐतिहासिक जटिलताओं को लेकर फिलहाल एक किताब पर काम जारी।