Priy

Priy

 प्रिय चर्चित युवा व्यंग्यकार हैं। उनके व्यंग्य में समाज और साहित्यिक-समाज के साथ प्रशासन की अमानवीयता पर प्रभावी कटाक्ष होता है। उनकी पैदाइश ग्वालियर की है लेकिन रहते भोपाल में हैं। नई दुनिया, स्वदेश, कर्मवीर में उनके व्यंग्य निरन्तर प्रकाशित होते रहे हैं। काफलट्री नाम के पोर्टल पर प्रकाशित व्यंग्य लेखों से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। अगर वह किताब छपवाना चाहते तो अबतक उनके कई व्यंग्य संग्रह आ चुके होते, लेकिन यह उनकी पहली ही किताब है।