Ravi Gupta

Ravi Gupta

बहुत से लोगों को यह जानकार आश्चर्य होगा कि मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता चित्रकार भी है। रवि का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हुआ। चिनकला में इनकी रुचि बचपन से रही है। वह चिलकार की तरह ही पहचाना जाना चाहते थे इसलिए विजुअल आर्ट में ग्रेजुएशन करने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी आ गये। भगत सिंह पर एक किताब पढ़कर वर्षों तक उनके ऐसे प्रभाव में रहे कि उन्हें जानने के लिए जो कुछ मिला, पढ़ गये। बतौर चिलकार रवि ने तय किया क्यों न भगत सिंह की जीवनी को एक चिनकया के रूप पे प्रस्तुत किया जाये। यह किताब उसी प्रयास का नतीजा है। आज तो आप जानते ही हैं कि खुद को चित्रकार की तरह देखने वाले रवि गुप्ता स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में लोगों को हँसा रहे हैं। इसलिए यह किताब भगत सिंह के बारे में तो है ही, रवि गुप्ता के एक अचर्चित पहलू के बारे में भी है।