Satya Vyas

Satya Vyas

सत्य व्यास समकालीन पीढ़ी के बेहद लोकप्रिय और प्रतिनिधि लेखक हैं। उनकी लोकप्रियता का अनुमान इस बात से लगा सकते हैं कि उनकी किताबें लगातार बस्टे सेलर सूची में बनी रहती हैं। और उनके रचनात्मक कौशल को समझने के लिए कथा-भाषा और विषय-वैविध्य पर गौर करना चाहिए। बनारस टाकीज, दिल्ली दरवार, बागी बलिया, उफ्फ कोलकाता एवं 1931 आदि उनके चर्चित उपन्यास हैं। उनकी लिखी मीना कुमारी की आत्मकथा देश भर में प्रशंसित हुई। उन्हें द्वारका प्रसाद अग्रवाल सम्मान, संकल्प सम्मान तथा कोयला 'भारती सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी बहुचर्चित किताब 'चौरासी' पर 'ग्रहण' नाम की फ़िल्म बनी और लोकप्रिय रही। उनकी लिखी शॉर्ट फिल्म 'तम्हारे बिना' बुसान और टैगोर फिल्म फेस्टिवल में चयनित हो चुकी है। इन दिनों मुंबई में रहते हैं

Books by Satya Vyas