Skip to product information
 
                
Exclusive Tyndale.com Preview
           
          
       
         

Information

                 
       
         

Add additional descriptions, sizing guides, or brand info here.

       
     
   
 

Maut Bulati hai | मौत बुलाती है By Satya Vyas

Rs. 224
Rs. 249
Save 10%
In Stock

हुसैनगंज पुलिस को क्रिस्तानी कब्रिस्तान के बाहर एक लाश मिली है और रेलवे पुलिस को मंडावली रेलवे ट्रैक पर दूसरी लाश। क़ातिल आला दर्जे का शातिर है। वह दो अलग-अलग दायरे में काम करनेवाली पुलिस को आपस में उलझा देता है। और समस्या केवल यही नहीं है। यह भी है कि एक लाश के साथ तीन हाथ है। कौन मजलूम है और कौन मुजरिम। कौन मक़तूल है और कौन क़ातिल। अगर आप यह केस इंस्पेक्टर नकुल से पहले सुलझा पाते हैं तो सबसे पहले अपने दिमाग को ही शक के दायरे में खड़ा करें। क्योंकि फिर आप भी क़ातिल की तरह ही सोचते हैं।

Frequently Bought Together

Recommended products for this item

Bundle Total Rs. 224

Check delivery availability

Book Details

Publisher Yuvaan Books
Genre Crime & mystery and Thriller & suspense
Edition 1st
ISBN 9789348497000
Year 2024
Format Paperback
Pages 180
Language Hindi

Explore author

More from Satya Vyas

View all

No other books by this author were found.

You may also like

  • 5 stars: 7 (78%)
  • 4 stars: 1 (11%)
  • 3 stars: 1 (11%)
  • 2 stars: 0 (0%)
  • 1 star: 0 (0%)
P
Pankaj
एक औसत कथानक !

‘मौत बुलाती है’ सत्य व्यास द्वारा रचित एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें दो रहस्यमयी हत्याओं की गुत्थी पुलिस और फॉरेंसिक टीम सुलझाने में जुटी है। कथा में रोमांच, मनोवैज्ञानिक उलझन और शेरो-शायरी का तड़का कहानी को आकर्षक बनाता है। हालाँकि कई स्थानों पर कथानक और भाषा अपनी पकड़ खोती नज़र आती है। पुस्तक अंत तक जिज्ञासा बनाए रखने के बावजूद बहुत अधिक रोमांच पैदा नहीं करता है। अनेक जगहों पर प्रूफ/मुद्रण की अशुद्धियाँ मन को खिन्न कर देती हैं। इस ओर लेखक/प्रकाशक ध्यान दें तो अच्छा रहेगा।

D
Dilip Rangwani
एक सिटिंग में पढ़े जाने वाला थ्रिल्लिंग उपन्यास

“बुलाती है मगर जाने का नहींये दुनिया है इधर जाने का नहीं”काश रहत इंदोरी साहब का यह शेर नकुल ने सुना होता तो केस में इतना उलझता नहीं । खैर यह तो उसका काम भी है और मैं बात कर रहा हूँ सत्य व्यास के लिखे नए थ्रिलिंग उपन्यास 'मौत बुलाती है' के बारे में ।जैसा कि इस शेर का मिसरा है‘बुलाती है मगर जाने का नहीं’मैं कहूंगा अगर बुलाने वाली किताब है तो जाने का भई, और यह किताब और इसकी कहानी ही ऐसी है कि आप अगर इसे बीच में छोड़ देंगे तो बार-बार बुलाती रहेगी ।कहानी अंत तक बांधे रखती है । नकुल और अनिल के संवाद कम हैं पर मज़ेदार है । फॉरेंसिक डॉक्टर और नकुल के बीच के संवाद भी बहुत अच्छे लिखे गए हैं । एक जगह पर आकर मैंने कातिल ढूंढ लिया था पर उसके मकसद को लेकरअसमंजस था और कहानी इतनी दिलचिस्प है कि आप अपने ही दिमाग में आये शक को परे करते हैं, और थ्री इडियट के उस दृश्य की तरह ख़ुद से कहते हो, 'हटाओ यार, मटर पनीर पर कॉन्सेंट्रेट करो' यानी की इस कहानी पर आगे फोकस करो ।तो ओवरऑल कहानी मज़ेदार है । सत्य व्यास ने सिकुअल के लिए सिरा छोड़ा हुआ है। अगर थ्रिलर उपन्यास पढ़ने में आपकी रूचि है तो जरूर पढ़ें और अगर कभी कोई थ्रिलर उपन्यास नहीं पढ़ा तो यह एक बेहतरीन किताब है जिसे आप एक सिटींग में पढ़ सकते हैं ।- दिलीप रंगवानी

S
Saurav Dwivedi
गज़ब की मिस्ट्री

शानदार मर्डर मिस्ट्री ज़रूर ज़रूर पढ़ें क़ातिल का पता लगाना बहुत मुश्किल। लेखक महोदय को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

1
1907AD
बढ़िया सस्पेंस थ्रिलर👌

सत्य व्यास जी की नई किताब "मौत बुलाती है" पढ़कर ख़त्म की। किताब अंत में जाकर अपने शीर्षक के अनुरूप खरी उतरती है।कहानी एक हत्या के इर्द गिर्द घूमती है और बेहद ही सस्पेंस बनती हुई बुनी गयी है। इंस्पेक्टर नकुल इस हत्या की तफ्तीश में उलझता जाता है और जब रहस्य खुलता है तो वह भी उलझ जाता है।कहानी बढ़िया है और पकड़ बनाये रखती है। सत्य व्यास जी का एक बड़ा प्रशंसक होने के नाते यह जरूर कहना चाहूँगा कि इस बार किताब में एडिटिंग की बेहद कमी नजर आई। वाक्यों और शब्दों में गलतियाँ अधिक थी और पेपर और प्रिंटिंग क्वालिटी का स्तर बहुत ही निराशाजनक था। मैं उनसे दरख्वास्त करूँगा कि अगली किताब के समय प्रकाशक से इस बारे में अवश्य बात करें।बाकि किताब बेहद उम्दा है हमेशा की तरह😁❤

T
The Goodfriend
मौत बुलाती है=थ्रिल और सस्पेंस

कल रात उपन्यास पढ़ कर ख़त्म किया। मतलब ऑफिस से आ कर, जितनी एनर्जी बचती थी उसी से पढ़ा--तीन लेट नाइट सिटिंग्स पूरा पढ़ा। अच्छा लगा।◆थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर।◆कई जगह पुराने दिग्गज लेखक वेद प्रकाश शर्मा (डिस्क्रिप्शन) और सुरेन्द्र मोहन पाठक (संवाद) की याद आई।कहानी मौत से शुरू हो कर मौत पर खत्म होती है। हर बार मौत इंस्पेक्टर नकुल को घटनास्थल पर बुलाती है और नकुल सब इंस्पेक्टर अनिल के साथ उलझता चला जाता है।◆बीच-बीच में शेरो-शायरी भी है, जो तड़के का काम करती है और फ्लेवर बढ़ा देती है।ड्रीम कास्टिंग:एक्टर-पात्र_________राश्मिका-विद्या,सोनाक्षी-सुमनलता,दिशा-लवीना,जैक्लीन-शबनम,बलजीत, जरीवाला और बत्रा--[ये आप बताइए]बाकी,रणवीर-नकुलराजकुमार-अनिल_________कहानी तेज रफ़्तार है। उलझी उलझी सी।किसी सीरीज़ की तरह!संवाद :मज़ेदारप्लॉट: नए तड़के के साथविशेष: उपन्यास जल्दी ख़त्म हो जाता है। टाइपो एरर न के बराबर हैं, न होते तो और भी अच्छा होता।__________पढ़ लो जल्दी से....

N
Navneet singh
Revival of golden age of crime fiction by Satya Vyas ji

Satya Vyas ji is the author with midas touch whose each novel sells 1 lakh copies (Banaras Talkies,chaurasi,baagi baliya,uff Calcutta... & list is endless.)This novel 'death calls'/'maut bulati hati' is also a crime fiction rollercoaster ride of chills & thrills.A murderer can't relax,has to kill, destroy evidence & go for his next prey, a rainy night is best time for a killer,night conceals crime & rain washes away the evidence,this night was a rainy night...,a masterpiece to be finished in a single sitting,grab it for a perfect weekend.On par with international standards english version releasing soon.

S
Satendra kaur
👍 nice

Mene to abhi ise mangvaya hi nahi hai thik hai , achi hi hogi , baad main mangvaugi cover to achi hi lag raha hai

N
Narmada
Satya Vyas ...Master crafter of Newage Literature.

A Nail Biting Climex and a page turner read.Must, Must, Must Read Novel.Go for it folks . You ll not going to regret.

S
Saddam Ansari
A True Suspence Thriller👌🏻👌🏻

Engaging Straight Strong ContentTo the point story likhi gyi hai...story kahin bhi bor nhi karegi.. gripping story hai....must buy...who loves this genre

Explore publisher

More from Yuvaan Books

View all