Sumit Singh

Sumit Singh

पेशे से पत्रकार सुमित सिंह की पैदाइश ज़िला ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश की है। मास कम्युनिकेशन में एम. फिल की डिग्री लेने के बाद सुमित ने साल 2012 में दूरदर्शन भोपाल से पत्रकारिता की शुरुआत की। गुज़रे एक दशक में दूरदर्शन दिल्ली, आकाशवाणी, लल्लनटॉप, बेटर इंडिया और योरस्टोरी के साथ काम कर चुके हैं। वर्तमान में इंडिया टुडे मैगज़ीन के लिए काम करते हैं। "पढ़त-घुमंत-लिखंत" के दर्शन में घनघोर विश्वास रखने वाले सुमित ने नौकरी और यायावरी दोनों को एक-एक आँख से साधने की विधा पर जतन से काम किया है। हिमालय और गंगा को धुरी में रखकर बुने गए बंजारेपन का एक हासिल उनका ये पहला उपन्यास "कबूतरबाज़" भी है। किरदारों की तहदार कहानी और कहन के दोआब में तीसरी नदी खोजने का शाप इलाहाबाद के संगम से मोल लेकर दिल्ली पहुँचे। बहरहाल, पत्रकारिता और सिनेमा लेखन के बीच दंड बैठक में व्यस्त हैं।

Books by Sumit Singh

Kabootarbaaz | कबूतरबाज़