Tasneem Khan

Tasneem Khan

मूलतः राजस्थान के डीडवाना जिले की निवासी तसनीम खान पेशे से पत्रकार हैं और डीडवाना वूमेन कॉलेज की ट्रस्टी मेंबर हैं। राजस्थान साहित्य अकादमी की पूर्व सदस्य तसनीम के अब तक दो उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं। पहला उपन्यास 'ऐ मेरे रहनुमा' भारतीय ज्ञानपीठ के वर्ष 2015 नवलेखन पुरस्कार के तहत अनुशंसित और प्रकाशित हुआ। इस उपन्यास का अंग्रेज़ी अनुवाद भी हो चुका है। कहानी 'मेरे हिस्से की चाँदनी' का अंग्रेजी अनुवाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से प्रकाशित हुआ है। उन्हें सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन व भारतीय भाषा परिषद के निर्मल वर्मा साहित्य सम्मान 2025-26 से नवाजा जा चुका है। तसनीम को प्रगतिशील लेखक संघ राजस्थान का 'शाकुंतलम' सम्मान, नाराकास का चंदरबरदाई युवा सम्मान, राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति श्री डूंगरगढ़ का सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार, पत्रकारिता में लाडली मीडिया अवॉर्ड 2021 और 2024, झाबरमल्ल स्मृति अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के लिए किताब 'हौसलों की उड़ान' का संपादन कर चुकी हैं।

Books by Tasneem Khan