Veeru Sonkar

Veeru Sonkar

वीरू सोनकर युवा कविता की राजनैतिक, वर्ग-चेतस और निर्भीक आवाजों में से एक हैं। देश के विभिन्न स्थानों पर कविता पाठ एवं युवा आयोजनों में इनकी सक्रिय सहभागिता रही है, जिनमें भारत भवन युवा-5, रज़ा फाउंडेशन द्वारा युवा 2016, 18, 22, कोलकाता लिट्रेरिया, नासिक, उज्जैन, लखनऊ, नई दिल्ली, बरेली, पटना, जबलपुर, वाराणसी, पेरिस (रज़ा शती के सुअवसर पर) आदि शहरों में हुए प्रमुख साहित्यिक आयोजन शामिल हैं। 9 जून 1977 को कानपुर में जन्मे वीरू की पहल, नया ज्ञानोदय, पूर्वग्रह, समावर्तन के रेखांकित स्तंभ, सदानीरा, वागर्थ, पाखी, इंडिया टुडे साहित्य वार्षिकी सहित लगभग सभी प्रमुख पत्रिकाओं और प्रतिष्ठित ब्लॉग्स में कविताएँ प्रकाशित हुई हैं। 2020 में प्रकाशित इनका प्रथम कविता संग्रहः 'मेरी राशि का अधिपति एक साँड है' चर्चित रहा है।