Vinay Sultan

Vinay Sultan

विनय सुल्तान की पैदाइश नागौर राजस्थान की है। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली यूनिवर्सिटी और भारतीय जन संचार संस्थान से हुई है। एक दशक से ज़्यादा के पत्रकारिता के करिअर में इंडिया न्यूज़, द लल्लनटॉप, इंडिया टुडे मैगज़ीन में काम कर चुके हैं। फ़िलहाल दैनिक भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम में बतौर सीनियर स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट जुड़े हुए हैं। विनय की तरबियत खाँटी रिपोर्टर की रही है। अपने आस-पास घट रही घटनाओं में कहानी खोजने की पेशेवर लत का शिकार रहे हैं। ओरल हिस्ट्री, मिथकों और लोक संगीत के प्रति कॉलेज के दौर से ही भयंकर आकर्षण रहा है। बचपन में पेंसिल के छिलके और टॉफी के रैपर संभालकर रखने वाले विनय बतौर रिपोर्टर उन किरदारों को भी दिमाग़ के एक कोने में सहेजते रहे, जिन्हें बारह सौ शब्दों की न्यूज़ रिपोर्ट में खपाया नहीं जा सका। "कबूतरबाज़" के क़िरदार बरसों से जमा किए गए इन्हीं क्षेपकों के नायक हैं।