Ankita Jain

Ankita Jain

अंकिता जैन युवा कथाकारों में एक सुपरिचित नाम है। अब तक उनकी कुल पाँच किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। वह लंबे समय तक ऍफ़. एम. के लिए कहानियाँ लिखती रही हैं एवं समसामयिक मुद्दों पर उनके लेख अनेक अख़बारों और पोर्टल्स पर प्रकाशित होते रहते हैं। उन्हें पर्यावरण मंत्नालय का 'मेदनी' पुरस्कार मिल चुका है। वह पेशे से इंजीनियर रही हैं लेकिन साहित्य के पैशन को फॉलो करते हुए अब कला और साहित्य की होलटाइमर हैं।