Skip to product information
 
                
Exclusive Tyndale.com Preview
           
          
       
         

Information

                 
       
         

Add additional descriptions, sizing guides, or brand info here.

       
     
   
 

Imperfect Maa | इम्परफ़ेक्ट माँ By Ankita Jain

Rs. 269
Rs. 299
Save 10%
In Stock

एक माँ के रूप में ख़ुद को और अपने बच्चे को बेहतर समझने का अवसर देती है यह किताब । पैरेंट्स बनने से पहले मन में अनगिनत संशय, उत्सुकताएँ और भय होते हैं और पैरेंट्स बन जाने के बाद तो हर क्षण कुछ-न-कुछ बदलता रहता है- पल-प्रतिपल नयी चुनौतियाँ सामने आती हैं और सलाह की ज़रूरत महसूस होती है। पहले हम यह सलाह दादी-ताई से लेते थे, आज इंटरनेट से लेते हैं । पर हम सब जानते हैं कि ऐसी सलाहें अक्सर उतनी मददगार नहीं होतीं, कई बार तो उलझन और बढ़ा देती हैं। यह किताब किसी भी तरह के निर्देश देने का दावा नहीं करती। इसके विपरीत, यह स्वीकार करती है कि हर माँ, हर बच्चा और हर परिस्थिति अलग होती है। इसलिए यह केवल अपने अनुभवों को साझा करती है - ताकि आप पढ़ते हुए कभी अपने अनुभवों से जुड़ सकें, और कभी उनसे अलग होकर अपनी स्थितियों को नये नज़रिये से समझ सकें ।

Frequently Bought Together

Recommended products for this item

Bundle Total Rs. 269

Check delivery availability

Book Details

Publisher Yuvaan Books
Genre Self-help & personal development, Relationships, Biography, memoir, Personal Experience, Parenting, Motherhood, and inspirational biography
Edition 1st
ISBN 9789347125232
Year 2025
Format Paperback
Pages 228
Language Hindi

You may also like

  • 5 stars: 2 (100%)
  • 4 stars: 0 (0%)
  • 3 stars: 0 (0%)
  • 2 stars: 0 (0%)
  • 1 star: 0 (0%)
P
Placeholder
इम्परफ़ेक्ट माँ

मातृत्व के कोई नियम-कानून नहीं होते#इम्परफ़ेक्टमाँAnkita Jainक़िताब वन सीटिंग में पढ़कर ख़त्म होने वाली है। मग़र जैसा कि मैं इम्परफ़ेक्ट माँ हूँ तो क़िताब और इसमें लिखी जानकारीयॉं देर से साझा कर रही हूँ।यह क़िताब जो माँ पिता बनना चाहते है, जो नयी नयी माँ और पिता बने हैं और जो बन चूके हैं उनकेलिए है। जो नहीं बने या नहीं बनना चाहते उनकेलिए भी उत्तम जानकारी और ममत्व से भरी किताब है जिसे हर वर्ग के लोगों को पढकर अच्छा लगेगा।सिबोरिया , कंगारू मदर केअर, क्लस्टर फ़ीडिंग , बच्चों केलिए सही व्यायाम, क्या खाएं क्या ना खाएं , डिप्रेशन, माँ की हेल्थ, बच्चों की साइकोलाॅजी और भी विशेष जानकारियां।पिछले दस सालों में काफी जानकारी इंटरनेट के माध्यम से मिल जाती है। और पता चलता है कि हर तरह के हर विषय की किताबे भी बाज़ार में उलब्ध है। इस किताब को एमेज़ाॅन से ख़रिदें और पढ़ें।बहुत सरल सीधी सादी भाषा में लिखी खूबसूरत बात और किताब।सबको पढ़नी चाहिए। क्योंकि हर माँ ख़ास है और हर बच्चा ख़ास है।

S
Simplicity
बेहतरीन और हेल्पफुल

मुझे ये किताब बहुत अच्छी लगी। यह किताब उन सभी महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी है जो माँ बन चुकी हैं या माँ बनने वाली हैं। इसे पढ़ना और इससे सीखना आज के परिवेश में सचमुच ज़रूरी लगता है।आज के समय में तकनीक और आधुनिकता इतनी तेज़ी से बढ़ रही है कि चाहें या न चाहें, उसका प्रभाव बच्चों तक पहुँच ही जाता है। ऐसे में बच्चों पर कठोर नियंत्रण थोपने के बजाय, उन्हें नई चीज़ें रचनात्मक और सृजनात्मक तरीके से सिखाना ज़्यादा प्रभावी लगता है।लेखिका ने बहुत ही सुंदर ढंग से यह समझाया है कि कैसे सावधानी और समझदारी के साथ बच्चों को इन चीज़ों से परिचित कराया जाए—ताकि न तो उन पर कठोरता हो और न ही उन्हें यह महसूस हो कि उन्हें किसी ज़बरदस्ती के बंधन में बाँधा जा रहा है।किताब का यह संतुलित और संवेदनशील दृष्टिकोण मुझे बहुत अच्छा लगा और यह सच में हेल्पफुल है।🍁❣️