Khamosh Logon Ki Or Se - परम पूज्य दलाई लामा – खामोश लोगों की ओर से यह पुस्तक परम पूज्य दलाई लामा की आत्मकथात्मक कृति Voice for the Voiceless का हिंदी अनुवाद है। इसमें उन्होंने तिब्बत और तिब्बती लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए चीन के विरुद्ध अपने सात दशकों के शांतिपूर्ण संघर्ष को आत्मीयता से वर्णित किया है।
Dalai Lama Ka Rasta - करुणा, शांति और सार्वभौमिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक आध्यात्मिक नेता का असाधारण जीवन, परम पावन 14वें दलाई लामा की इस पुख्ता और आधिकारिक जीवनी में जीवंत हो उठता है। तिब्बत के अम्दो क्षेत्र के एक सुदूर गाँव में एक साधारण किसान परिवार में जन्मे ल्हामो थोंडुप को मात्र दो वर्ष की आयु में 13वें दलाई लामा के पुनर्जन्म के रूप में पहचान लिया गया था।